फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   113 supervisors will supervise during university examination

विवि परीक्षा के दौरान 113 पर्यवेक्षक करेंगे निगरानी

Fri, 21 Feb 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
113 supervisors will supervise during university examination
विवि परीक्षा के दौरान 113 पर्यवेक्षक करेंगे निगरानी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 22 फरवरी से शुरू हो रही मुख्य परीक्षा के लिए 113 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। विवि प्रशासन ने सभी प्राचार्यों को परीक्षा के संबंध में निर्धारित फार्मेट पर रोजाना जानकारी भेजने के लिए निर्देशित किया है। सभी कॉलेजों को डीवीआर का लिंक देने के साथ-साथ पेपर वाले लिफाफे की वीडियो रिकॉर्डिंग भी भेजनी होगी।

मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में रेग्यूलर बीए, बीएससी, बीकॉम और प्राइवेट में बीए, बीकॉम एवं एमए तथा एमकॉम की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए विवि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को 113 पर्यवेक्षक तैनात कर दिए हैं। पर्यवेक्षकों के नाम और मोबाइल नंबर विवि की वेबसाइट पर अपलोड हैं। पर्यवेक्षकों को रोजाना परीक्षा के बारे में सूचना वेबसाइट पर निर्धारित फार्मेट पर भेजनी होगी। बुलंदशहर में सबसे ज्यादा 21 पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। मेरठ में 19, गाजियाबाद में 05, शामली में 04, सहारनपुर में 19, हापुड़ में 06, गौतमबुद्धनगर में 10 और बागपत में 13 पर्यवेक्षक बनाए हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बुधवार से डाउनलोड होने शुरू हो चुके हैं। कॉलेजों में ऑडियो और वीडियो को लेकर विवि इस बार सख्त कदम उठाएगा। जिन कॉलेजों ने अभी तक लिंक नहीं दिया है उन पर कार्रवाई की जा सकती है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि परीक्षा की बाबत पूरी तैयारी है। जहां कहीं कमी है, उसे पूरा कराया जा रहा है। परीक्षा को लेकर जो फार्मेट विवि प्रशासन ने अपलोड किया है उसमें कितने छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी, कितने कमरों में परीक्षा हुई, कितने कैमरे लगे हुए हैं। यह भी रोजाना परीक्षा की जानकारी में देना होगा। कितने शिक्षकों की ड्यूटी लगी इसके बारे में भी रोजाना यूनिवर्सिटी की अधिकृत ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। फार्मेट पर पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed