फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   112 police personnel ready to tackle cyber crime

साइबर अपराध से निपटने को 112 पुलिस कर्मी तैयार

Mon, 10 Aug 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
112 police personnel ready to tackle cyber crime
साइबर अपराध से निपटने को 112 पुलिस कर्मी तैयार
विज्ञापन

मेरठ। इंटरनेट पर होने वाले अपराध से निपटने के लिए रविवार को मेरठ जोन में 112 पुलिस कर्मियों को ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। विशेषज्ञों ने बताया कि व्हाट्सएप और फेसबुक पर होने वाली कॉल का भी पता लगाया जा सकता है।

एडीजी राजीव सभरवाल के मुताबिक नेशनल डिजिटल क्राइम रिपोर्ट ट्रेनिंग सेंटर (एनडीसीआरटीएस) हैदराबाद के विशेषज्ञों ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के जनपद के कप्तान एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी, थानेदार, व दरोगा समेत 112 पुलिसकर्मियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया। इस दौरान अकाउंट हैक करना या फिर ओटीपी पूछकर किसी के अकाउंट से पैसा निकालने वाले अपराध से भी साइबर अपराधी आगे बढ़ चुके हैं। साइबर अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस को भी साइबर के मामलों में विशेषज्ञयता हासिल करनी पड़ेगी। दो घंटे की वेबिनार में हैदराबाद के विशेषज्ञों ने पुलिस कर्मियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने कहा कि पुलिस को साइबर में विशेषज्ञयता होना जरूरी है। इसे लेकर ऑनलाइन सेमिनार किया गया था। हर तीसरे महीने ऑनलाइन सेमिनार में साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed