{"_id":"5cad0357bdec221431497bf9","slug":"111554842455-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी स्कूल की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी स्कूल की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट मेरीज स्कूल में ब्रदर सीजे बर्गिन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
मेरठ। सेंट मेरीज स्कूल में आयोजित 34वें ब्रदर सीजे बर्गिन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल ने सेंट मेरीज को 27 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्मी पब्लिक स्कूल ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट मेरीज की टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 119 रन ही बना सकी। आर्मी स्कूल के गेंदबाज सुमित ने 3 व अभिषेक ने 1 विकेट लिया। प्रतियोगिता के बेस्ट बैट्समैन सेंट मेरीज के आर्यन भारद्वाज, आर्मी स्कूल के योगेंद्र सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर सेंट मेरीज के मनहर भसीन, बेस्ट विकेट कीपर उदय प्रताप को चुना गया। समापन कार्यक्रम में मुख्यातिथि राजीव सिंघल, प्रधानाचार्य ब्रदर डेनिस जोजफ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता के संचालक मनोज कुमार, आरओ न्यूटन, अजय का विशेष योगदान रहा।
स्कोर बोर्ड - विजेता टीम आर्मी स्कूल के बल्लेबाज अनुज 1 रन, शिवम 18, योगेंद्र 41, विक्रांत 34, मनु 10, शान 18, अभिषेक ने नाबाद 4 रन बनाए। सेंट मेरीज के बल्लेबाज आर्यन ने 22, मानव 48, उदय नाबाद 13 व तुषार ने 30 रन बनाए।