फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कुख्यात बद्दो का नहीं लगा सुराग, एक लाख इनाम

कुख्यात बद्दो का नहीं लगा सुराग, एक लाख इनाम

Sat, 30 Mar 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात बद्दो का नहीं लगा सुराग, एक लाख इनाम
फरार बद्दो का नहीं लगा सुराग, रखा 50 हजार इनाम
विज्ञापन

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ...
पुलिस ने बद्दो के बेटे व होटल मालिक को भी बनाया मुल्जिम
17 नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा
कई राज्यों में क्राइम ब्रांच व एसटीएफ की टीमें दे रहीं दबिश
मेरठ।
पुलिस कस्टडी से फरार कुख्यात बदन सिंह बद्दो पर एक हजार का इनाम हो गया है। फरारी में शामिल बद्दो के बेटे और होटल मालिक सहित 17 लोगों को पुलिस ने मुल्जिम बनाया है। बद्दो और उसके गुर्गों की तलाश में पुलिस और एसटीएफ की दो यूनिट लगाई गई हैं। मामले में शुक्रवार को फर्रुखाबाद के छह पुलिसकर्मियों समेत नौ लोगों को कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें जमानत मिल गई।
दिल्ली रोड स्थित होटल मुकुट महल में फर्रुखाबाद के छह पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर कस्टडी से भागे बदन सिंह बद्दो का दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुराग नहीं लगा। आईजी मेरठ रेंज ने बद्दो पर 50 हजार का इनाम कर दिया है। वहीं एडीजी ने एक लाख का इनाम घोषित किया है। पुलिस, क्राइम ब्रांच, मेरठ और नोएडा एसटीएफ की टीम बद्दो की तलाश में पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों में दबिश देने में लगी है। बद्दो के गुर्गों की तलाश में मेरठ में भी कई जगह दबिश दी गई। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दिल्ली रोड पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक करने के बाद पुलिस का दावा है कि बद्दो दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते से भागा है।
विज्ञापन

काले रंग की कार में भागा बद्दो
पुलिस का दावा कि बद्दो को उसके गुर्गे काली रंग की एक लग्जरी गाड़ी में लेकर गए हैं। जो कि एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस गाड़ी का नंबर पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, अधिक रफ्तार होने के कारण कार के मॉडल का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा समेत 17 लोग नामजद
ब्रह्मपुरी थाने में तैनात इंस्पेक्टर (अपराध) जितेंद्र सक्सेना ने बदन सिंह बद्दो के बेटे सिकंदर सहित 17 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें होटल मुकुट महल के मालिक मुकेश गुप्ता, ट्रांसपोर्टर डिपिन सूरी, एहतेशाम इलाही (सपा कार्यकर्ता) निवासी गुदरी बाजार कोतवाली, जवाहरलाल निवासी पंजाबीपुरी टीपीनगर, शिशुपाल उर्फ बंटी निवासी लोहचा, जलेसर एटा, सोनू सहगल, पपीत बढ़ला, लल्लू मक्कड़, अनिल छाबड़ा उर्फ जिम्मी व बदन सिंह बद्दो नामजद मुल्जिम हैं।
छह पुलिसकर्मी समेत नौ लोग कोर्ट में पेश
बद्दो को गाजियाबाद पेशी कराने आए फर्रुखाबाद जिले के दरोगा देशराज त्यागी, सिपाही संतोष कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, ओमवीर, भूपेंद्र और बद्दो के साथी एहतेशाम इलाही, जवाहर लाल व शिशुपाल उर्फ बंटी को स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में ब्रह्मपुरी पुलिस ने पेश किया। जहां से सभी नौ लोगों को जमानत मिल गई। बताया गया कि आरोपियों पर धारा 221, 224 व 120 बी आईपीसी के तहत केस दर्ज हुआ था। इन धाराओं में सात साल से कम की सजा है। सुप्रीमकोर्ट के नियमानुसार उसको जमानत मिली है। कोर्ट ने उनको जमानती दाखिल करने को कहा है, तभी वह रिहा होंगे।

वर्जन=====
बदन सिंह बद्दो की तलाश में दबिश जारी है। पुलिस ने 11 टीमें बनाई हैं। क्राइम ब्रांच, एसटीएफ भी बद्दो की तलाश में लगी है। दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में पुलिस टीम गई है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर लुकआउट जारी हो चुका है। -नितिन तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed