{"_id":"5c9e789dbdec2214367b7c48","slug":"111553889437-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध कला का अनूठा संगम है सुभारती विश्वविद्यालय: डॉ. मियो औंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध कला का अनूठा संगम है सुभारती विश्वविद्यालय: डॉ. मियो औंग
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि में द्वितीय अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि में द्वितीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध चित्र प्रदर्शनी का आयोजन नंदलाल बोस सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट एंड फैशन डिजाइन एवं योंकर हिस्टोरिकल रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। राजा रवि वर्मा कला दीर्घा में प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि म्यांमार के महामहिम राजदूत डॉ. मियो औंग एवं उनकी पत्नी ने किया। सुभारती विवि की संस्थापिका डॉ. मुक्ति भटनागर, एमटीवी सुभारती ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. हिरो हितो, दिल्ली विवि से आए क्रमतेज सिंह सराऊ, पत्रकारिता संकाय के प्राचार्य डॉ. नीरज कर्ण सिंह, फाईन आर्ट कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पिंटू मिश्रा भी मौजूद रहे।
डॉ. मियो औंग ने कहा कि जिस तरह से चित्रकारों ने बौद्ध धर्म के कल्याणकारी उपदेशों को चित्रों के माध्यम से उकेरा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विवि बौद्ध धर्म के प्रतीक के रूप में स्थापित होकर विश्व को शिक्षा के साथ सेवा भाव एवं बौद्ध धर्म के संरक्षक के रूप में उत्कर्ष कार्य कर सभी को करूणा, प्रेम, एकता एवं उन्नति का संदेश दे रहा है। इस मौके पर डॉ. सोनल भारद्वाज, डा. ज्योति गौड़, डॉ. चंपालाल मंदरेले, डॉ. नीलिमा, डॉ. रागिनी, समीर सिंह, अमित, मान्या माहेश्वरी, पवनेंद्र कंचन, सन्नी आदि का विशेष सहयोग रहा।