{"_id":"5c78448bbdec22739d538d17","slug":"111551385739-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के संचालित ईट-भट्टों को बंद कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के संचालित ईट-भट्टों को बंद कराने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ ने मेरठ बोर्ड के साथ एसडीएम को बिना अनुमति के संचालित ईंट-भट्ठों को तत्काल बंद कराकर सूची कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं।
वायु प्रदूषण को देखते हुए ईंट-भट्ठों के संचालन पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण लखनऊ ने रोक लगा दी थी। जिसके बाद ईंट-भट्ठों का संचालन बंद कर दिया गया था। कुछ भट्ठे संचालकों ने आदेशों का उल्लंघन करते हुए दोबारा ईंट बनाने के लिए भट्ठों का संचालन शुरू कर दिया। जिस पर जल्द ऐसे भट्ठों का संचालन बंद कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अधिकारियों ने भट्ठों का संचालन बंद नहीं कराया। एसडीएम कार्यालय में पहुंचे आदेशों में तत्काल ऐसे भट्ठों के संचालन पर रोक लगाकर सूची भेजने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि बिना अनुमति संचालित ईंट-भट्ठों की सूची तैयार कर उन्हें जल्द बंद कराया जाएगा।
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
मवाना। मिल रोड पर बृहस्पतिवार को एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
मोहल्ला तिहाई निवासी शाहिद पुत्र इरफान बृहस्पतिवार को बाइक पर सवार होकर मिल रोड स्थित इलाहाबाद बैंक आ रहा था। रास्ते में एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि चालक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।