{"_id":"5c784484bdec224c7f23dbcc","slug":"111551385732-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 अप्रैल को दौराला में होगा भारतीय नववर्ष मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 अप्रैल को दौराला में होगा भारतीय नववर्ष मेले का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक का बृहस्पतिवार को दौराला स्थित श्री राधे सेवा सदन में आयोजन हुआ। जिसमें भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में मेला लगाने के संबंध में चर्चा की।
बैठक का शुभारंभ नगर पंचायत की चेयरपर्सन पति नवीन शर्मा एवं विश्व हिंदू परिषद् के विभागाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन करके किया। बैठक में भाजपा नेता लाजपत सिंह चौहान, सभासद मनोज चोटी, ओंकार सिंह ने एकमत से मेला लगाने के संबंध में स्वीकृति दी गई। बताया कि भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2076 का मेला नए साल की पूर्व संध्या पर पांच अप्रैल की शाम को रेलवे स्टेशन ग्राउंड शिव मंदिर पर लगाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महाशिवरात्रि से नववर्ष तक ओम युक्त ध्वज 5050 घरों पर लगाने की अपील की और भारतीय संस्कृति का मान विश्व में बढ़ाएं। बैठक में नंद किशोर कांबोज, अरुणा, अमन सिंह, जितेंद्र कांबोज, महेंद्र शर्मा, प्रदीप बजरंगी, पप्पू निहारी, विभोर अग्रवाल, शैंकी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।