{"_id":"5c5def16bdec226bbc656ae7","slug":"111549659926-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने आधा दर्जन लोगों को कुचला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने आधा दर्जन लोगों को कुचला, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर रजापुर में एक लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया। वहीं, साथ में एक बैल की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को सरूरपुर पुलिस द्वारा मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक को ट्रैक्टर समेत कब्जे में ले लिया है।
सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर रजापुर में शुक्रवार दोपहर गुड्डू नामक ग्रामीण ने अपना ट्रैक्टर नौकर को चलाने के लिए दे दिया। नौकर ने गांव की गलियों में ही ट्रैक्टर को दौड़ाना शुरू कर दिया। इसी दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा। रास्ते के किनारे खड़े आधा दर्जन से भी अधिक लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसकी चपेट में आने से गांव निवासी वीरपाल, फुरकान, गोविंद, गौतम, सोनू, गौरव और जितेंद्र समेत कई अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद बेकाबू ट्रैक्टर ने ग्रामीण तेजराम के बैल को भी जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते बैल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घायलों को रोहटा सीएचसी भिजवाया। इसके बाद परिजनों ने घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है आरोपी चालक और ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
ग्राम हसनपुर रजापुर में हुआ हादसा, आधा दर्जन लोग घायल, हालत चिंताजनक बताई