{"_id":"5c1d5882bdec22569d466138","slug":"111545427074-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ामान शिक्षा कानून के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य दंडवत मार्च पर निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ामान शिक्षा कानून के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य दंडवत मार्च पर निकला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से दिल्ली पहुंचेगा बलिया का पूर्व जिला पंचायत सदस्य
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। शिक्षा में भेदभाव से परेशान बलिया के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रधानमंत्री तक जाएगा। वह हरिद्वार से संसद भवन तक पहुंचने के लिए दंडवत मार्च पर निकल पड़ा है।
दौराला पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री से मिलने और विधायक, सांसद, मंत्री, सरकारी अधिकारी समेत सत्ता के विभिन्न पदों पर बैठे लोगों के बच्चों को भी शिक्षा गरीब बच्चों के साथ सरकारी स्कूलों में दिलाने की मांग करेगा। ग्राम एवं पोस्ट लक्ष्मण छपरा के वार्ड एक से जनपद बलिया में 2010 से 2015 तक जिला पंचायत सदस्य रहे। सपा नेता राधेश्याम यादव ने गिरते शिक्षा के स्तर और शिक्षा में भेदभाव पर अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में तमाम सुविधाएं मिलने के बाद भी वहां केवल गरीबों के बच्चे पढ़ने जाते हैं। हालांकि कांवेंट स्कूलों में गरीबों के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने जाने के दौरान प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक तमाम जनपद प्रतिनिधियों सरकारी अधिकारियों समेत अन्य लोगों के बच्चे सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण नहीं करेंगे। शिक्षा में भेदभाव बना रहेगा। उनका कहना है कि जब सरकारी स्कूलों में सभी सुविधा मिलती हैं तो अमीर एवं जनप्रतिनिधि अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा क्यों ग्रहण कराते हैं। इस पर भेदभाव को दूर करने के लिए और सभी वर्ग के लोगों के लिए समान शिक्षा के लिए वह दंडवत मार्च करते हुए संसद भवन के लिए निकले हैं। उन्होंने बताया कि वह 8 जनवरी को दंडवत मार्च करते हुए संसद भवन पहुंचेंगे। वहां प्रधानमंत्री को समान शिक्षा संबंधी मांगपात्र सौंपेंगे। उन्होंने इस अभियान में मां सुखवरिया, पिता तेजनारायण यादव, पत्नी इंदु का भी सहयोग मिलने के साथ दोस्तों सकलदीप, राजेश, कृष्णा, सुशील का साथ मिलने की बात कही है। उनके चारों दोस्त दैनिक जरूरत का सामान साइकिल पर लेकर साथ चल रहे हैं। हालांकि वह दंडवत मार्च करते हुए यात्रा करते हैं।