फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ऑटो पर कार्रवाई के नाम पर खामोश पुलिस

ऑटो पर कार्रवाई के नाम पर खामोश पुलिस

Fri, 14 Sep 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
ऑटो पर कार्रवाई के नाम पर खामोश पुलिस
खटारा ऑटो और गाड़ियों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

मेरठ। पुराने वाहनों में स्कूली बच्चों को लादकर ले जाने के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 21 वाहनों को सीज करते हुए पुलिस लाइन भेज दिया।
शहर में बीस साल से अधिक पुराने ऑटो, टेंपो व अन्य वाहनों में स्कूल बच्चों को घर से स्कूल और वापस छुट्टी के समय घर ले जाया जा रहा है। खटारा ऑटो में सबसे ज्यादा दुघर्टना होने का डर रहता है। सोमवार को दिल्ली रोड पर ऑटो पलटने से एक दर्जन बच्चे घायल हो गए थे। पुलिस की जांच पड़ताल की तो टेंपो का न इंश्योरेंस था ओर न ही फिटनेस। बृहस्पतिवार दोपहर को स्कूलों की छुट्टी के समय टीआई सुनील कुमार, टीएसआई डीडी दीक्षित और टीएसआई नदीम खान ने वेस्ट एंड रोड, सोफिया के सामने और कमिश्नरी आवास चौराहे पर अभियान चलाया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि 21 वाहनों को सीज किया गया है, जबकि 23 वाहनों के चालान काटे गये हैं। जिन वाहनों को सीज किया है वह करीब बीस साल पुराने वाहन थे, जिनके न कागजात थे और न ही फिटनेस।
विज्ञापन


स्कूल संचालकों को भेजे जाएंगे नोटिस
एसपी ट्रैफिक का कहना है कि स्कूल संचालकों को भी नोटिस भेजे जाएंगे। जिस भी स्कूल का वाहन खटारा हालत में मिलेगा उसी स्कूल के संचालक को नोटिस भेजा जाएगा। इसमें बच्चों के अभिभावकों को भी जानकार दी जाएगी कि वह खटारा वाहनों में अपने बच्चे न भेजें। एसपी ट्रैफिक ने टीआई और टीएसआई को निर्देश दिए हैं वाहनों को सीज करते हुए ध्यान रखें कि बच्चों को परेशानी न हो। कहा कि जब वाहनों में बच्चे न हों तब सीज किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed