{"_id":"5b845ca342c792463724f34d","slug":"111535401123-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों का डाटा एकत्रित करने के लिए प्रशिक्षण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों का डाटा एकत्रित करने के लिए प्रशिक्षण आज से
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारियों का डाटा एकत्रित करने के लिए प्रशिक्षण आज से
मेरठ। 33 तरह की बीमारियों का डाटा एकत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से सीएमओ कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन केतहत भारत सरकार द्वारा इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉरमेशन प्लेटफार्म (आईएचआईपी) पोर्टल शुरू किया जा रहा है, जिसमें हर रोज यह डाटा फीड करना होगा। पोर्टल के संचालन के लिए जिला स्तर पर प्रत्येक ब्लॉक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एक चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ब्लॉक स्तर पर एएनएम और हेल्थ सुपरवाइजर आदि को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि इसके लिए एक करोड़ 30 लाख 12 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। दो स्थानों पर प्रशिक्षण होगा, जनपद मुख्यालय और ब्लॉक स्तर पर। जनपद मुख्यालय स्तर पर 39 लाख दो हजार रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण देने के लिए 91 लाख 10 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।