फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एनविस सेंटर के लिए सांसद ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

एनविस सेंटर के लिए सांसद ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

Fri, 27 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
एनविस सेंटर के लिए सांसद ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
एनविस केंद्र स्थापित करने की मांग
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिमी यूपी में बढ़ते प्रदूषण की समस्या को लेकर सांसद ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री को पत्र लिखकर एनविस केंद्र स्थापित करने की मांग की है। सांसद ने केंद्रीय मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डॉ. हर्षवर्धन से पत्र में कहा कि मेरठ जिले में काली व हिंडन नदियां है। जोकि अत्यधिक प्रदूषित हो चुकी हैं। वहीं भूजल प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है। जिसे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में बताया गया है। इस सबका असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। प्रदूषण को समझकर उन पर प्रयोग के लिए अनेक स्थानों पर केंद्र सरकार द्वारा एनवायरमेंटल इनफोर्मेसन सिस्टम (एनविस) केंद्र स्थापित किए गए हैं। यूपी में मात्र एक एनविस केंद्र लखनऊ में है। मेरठ व आसपास के क्षेत्र में भी प्रदूषण का स्तर अधिक है। इसलिए यहां भी एनविस केंद्र स्थापित किया जाना चाहिए। जिससे छात्र पर्यावरण संबंधी नई जानकारियों से अवगत हो सकें और प्रदूषण को जानकर उस पर कंट्रोल किया जा सके। बता दें कि करीब एक सप्ताह पूर्व नील फाउंडेशन के मैनेजर रमनकांत द्वारा पत्र लिखकर मेरठ- हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल से प्रदूषण के बारे में अवगत कराते हुए एनविस सेंट की मांग की गई थी।


खास बातें:
सांसद ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
एक सप्ताह पूर्व नीर फाउंडेशन ने एनविस को लेकर सांसद को सौंपा था ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed