फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसएस पब्लिक स्कूल में मनाया मदर्स डे

एसएस पब्लिक स्कूल में मनाया मदर्स डे

Tue, 15 May 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
एसएस पब्लिक स्कूल में मनाया मदर्स डे
... जिसके प्यार का अंत नहीं उसको मां कहते है
विज्ञापन

मेरठ। ऊपर जिसका अंत नहीं उसे आसमां कहते है, जिसके प्यार का अंत नहीं उसको मां कहते है। सोमवार को विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में मदर्स-डे के अवसर पर बच्चों ने कुछ ऐसी पंक्तियां गाकर सुनाई। कई स्कूलों में बच्चों ने प्रधानाचार्या को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को मां शब्द की महिमा बताते हुए मदर्स-डे का महत्व समझाया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा।
एसएस पब्लिक स्कूल मिशन कंपाउंड मेरठ में मदर्स-डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। फैशन शो में मम्मियों ने भाग लेकर रैंप पर वॉक किया। विजेता मम्मी को मदर ऑफ द ईयर, परफैक्ट मदर का अवार्ड दिया गया। सीमा मित्तल, खुशबू मित्तल, पुष्पा हालन, हेमा गौड़ निर्णायक बनीं। प्रिंसिपल निशा भटनागर ने आभार प्रकट किया। संचालन श्रुति भटनागर व नीरज शर्मा ने किया।
विज्ञापन

वहीं बुढ़ाना स्वामीपाड़ा स्थित किड्स किंगडम प्ले स्कूल में बच्चों ने मदर्स-डे मनाया। बच्चों ने मम्मियों के लिए एक फोटो फ्रेम बनाया। फ्रेम को भेंट करने के लिए बच्चों की मम्मियों को भी बुलाया गया था। बच्चों ने मम्मियों के लिए विभिन्न कविताएं व गाने सुनाए तो माहौल खुशनुमा हो गया। बच्चों का प्यार देखकर मम्मियों ने उन्हें गले लगा लिया। कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर उत्सव कर्णवाल, गरिमा शर्मा, सारिका रस्तोगी, साक्षी रस्तोगी, श्वेता अग्रवाल और अनम पारुषा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेफोडिल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में बच्चों ने मिलकर मदर्स डे मनाया। बच्चों ने प्रतियोगिताओं के माध्यम से मम्मी के प्रति अपना प्यार व भावनाएं व्यक्त करीं। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
जागृति विहार स्थित किडजी स्कूल में मदर्स-डे पर सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल निर्देशक मीनाक्षी, अर्जुन सिंह , ज्योतिका सिंह, मनीषा राणा, प्रेरणा सिंह, पूजा शर्मा और रजनी गौतम उपस्थित रहे।
शास्त्रीनगर सेक्टर-10 स्थित मॉय पब्लिक स्कूल में कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का विषय मदर्स डे रहा। स्कूल प्रधानाचार्य ज्योतिका मिश्रा, चेयरमैन इमरान याकूब कुरैशी आदि मौजूद रहे। हापुड़-दिल्ली बाईपास स्थित एलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल में मदर्स डे का आयोजन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन जगवीर शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य रूचि शर्मा ने मां के महत्व पर प्रकाश डाला। अरशी, आशा, ममता, अनुपमा, स्वाति, शिखा, सीमा, रितु, संगीता, सविता, रोबिन, प्रिया आदि मौजूद रहे। सेंट जेवियर्स गर्ल्स स्कूल में मुख्य अतिथि सोनिया रायजादा (डायरेक्टर ऑफ इंडियन फिल्म इंस्टीट्यूट ऑफ मेरठ) द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर मदर्स-डे कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य निधि मलिक ने मुख्य अतिथि और सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

मदर्स डे पर मां को दिया सम्मान
मेरठ। आईआईएमटी बोर्डिंग स्कूल में मदर्स डे मनाया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कक्षा 10, 11 और 12 की छात्राओं ने मां के महत्व पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। सोमिल ने यू तो मैं घबराता नहीं और कक्षा सात व नौ के बच्चों ने मेरी मां गाने की प्रस्तुति कर मन मोह लिया। प्रधानाचार्य आरबी सिंह ने मां के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सिल्को वर्मा ने बच्चों को बताया कि मां के प्रति कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए। कार्यक्रम में मानव शर्मा व सभी अध्यापकों का योगदान रहा।



मातृ दिवस पर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
कंकरखेड़ा। श्रद्धापुरी स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ चेयरमैन डॉ. ओमपाल सिंह ने किया। बच्चों ने कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। गीत जनम जनम तू ही मेरे पास मां, की शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने मां की महिमा का वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed