फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीसरी आंख में नजर में शहर, एडीजी ने किया उद्धाटन

तीसरी आंख में नजर में शहर, एडीजी ने किया उद्धाटन

Sat, 21 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
तीसरी आंख में नजर में शहर, एडीजी ने किया उद्धाटन
मेरठ।
विज्ञापन

शहर की 20 लाख आबादी का ट्रैफिक और अपराध कंट्रोल करने की पहल गई है। शुक्रवार को एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार व आईजी रेंज रामकुमार ने ट्रैफिक कंट्रोल का उद्घाटन किया। शहर में लगे 141 कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़कर गूगल मेप से कनेक्ट किया गया। पुलिस ने एप बनाया है, जिसमें आम जनता उसको डाउनलोड कर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की शिकायत कर सकेगी। उसी पर ऑनलाइन चालान किए जाएंगे। शनिवार से एक वैन (ई-कार्ट) शहर में घूमेगी, जोकि ट्रैफिक के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। कंट्रोल रूम में 13 एलईडी लगी हैं, जहां से शहर का ट्रैफिक व अपराध कंट्रोल किया जाएगा। पुलिस का दावा कि शहर के अंदर एक्सीडेंट में किसी की तीन महीने से मौत नहीं हुई।

लखनऊ के बाद दूसरा कंट्रोल रूम
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि लखनऊ के बाद मेरठ में दूसरा ट्रैफिक कंट्रोल रूम है। तीन माह में ट्रैफिक की व्यवस्था सुधरी है। इस दौरान उन्होंने एंजिल व ट्रैमो के कार्यों की सराहना की है। साथ ही अत्याधुनिक वैन (ई-कार्ट) को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस कर ट्रैफिक कंट्रोल रूम के बारे में बारीकी से बताया।
विज्ञापन

बंगलूरू के तर्ज पर बनाया एप
लोगों के लिए बंगलूरू की तर्ज पर सिविक आई एप बनाया है, जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। अगर कोई यातायात नियम तोड़ता मिले तो उसका फोटो या वीडियो इस एप पर भेजा जा सकता है। शिकायत पर चालान ऑनलाइन हो जाएगा। चालान से पहले ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम से इसकी जांच कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलेगा जागरूकता अभियान
प्रचार प्रसार के लिए 5.10 लाख की ट्रैफिक पुलिस को एक अत्याधुनिक वैन मिली है। इसको जन जागरूकता वाहन का नाम दिया गया है। इसमें एक पीए सिस्टम, एलईडी (55 इंच) व अन्य उपकरण लगे हैं। इस वैन स्कूल, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाके में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कंट्रोल रूम गूगल मेप से कनेक्ट
एडीजी ने बताया कि यह आधुनिक कंट्रोल रूम गूगल मेप से कनेक्ट कर दिया है। कंट्रोल रूम में 12 एलईडी शहर के 34 चौराहों पर लगे 141 कैमरों से जोड़े हैं। एक एलईडी गूगल से कनेक्ट की गई है। जाम की समस्या देखते हुए इन चौराहों के पास ट्रैफिक पुलिस की एंजिल, ट्रैमो मोबाइल, टीएसआई, टीआई की ड्यूटी भी निर्धारित होगी। महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई है। 9454404000, 6393221007 हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं।

कंपनी के कर्मचारी किए सम्मानित
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि एक कंपनी की मदद से इस अत्याधुनिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम को तैयार किया गया है। पुलिस ने उद्घाटन के दौरान कंपनी के कर्मचारी, सामाजिक संस्था के सदस्यों को सम्मानित भी किया है।

थाना पुलिस रहेगी एक्टिव
आईजी मेरठ रेंज रामकुमार ने बताया कि थाना पुलिस एक्टिव रहेगी। जाम लगते ट्रैफिक पुलिस मौके पर जाएगी। वहीं, थाना पुलिस तुरंत मौके पर जाकर जाम को खुलवाएगी। कंट्रोल रूम में पुलिस अफसरों की भी नजर रहेगी। लापरवाही बरतने पर पुलिस वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।


टेंपो व ई-रिक्शा का बनेगा रूट
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि शहर में टेंपो और ई-रिक्शा को भी कंट्रोल करने का काम चल रहा है। टेंपो व ई-रिक्शा के रूट निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता है। इसको लेकर मुख्यमंत्री व डीजीपी भी गंभीर हैं। एमडीए की ओर से भी ट्रैफिक सुधार के लिए धन आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed