फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

Wed, 28 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर
स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर
विज्ञापन

मेरठ। योगी सरकार बनने के बाद दूसरी बार नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम को विरोध भी झेलना पड़ा, लेकिन टीम ने सड़क से स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर बुलडोजर चला उसे हटा दिया।

घंटाघर से छतरीवाले पीर तक सड़क के दोनों और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, नगर निगम टीएस नरेश सिवालिया, सुरेन्द्र सिंह, लेखपाल कुंवरपाल, राजकुमार आदि बुलडोजर लेकर घंटाघर पहुंचे। पालिका बाजार के बाहर दुकानदारों ने अपना सामान सजाया हुआ था। वहीं सड़क किनारे अवैध रूप से खोखे बना रखे थे। टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया। अप्सरा सिनेमा के निकट साइकिल आदि की दुकानों के बाहर से दुकानदारों ने सामान समेटा लिया। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध करने के लिए हंगामा भी किया, पुलिस फोर्स होने के कारण उनकी एक न चली। सीओ दिनेश शुक्ला ने कहा कि जिन मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया है अगर भविष्य में किसी ने उन स्थानों पर अतिक्रमण किया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सीओ का कहना है कि बुधवार को रेलवे रोड चौराहा से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed