फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मिलावट का खेल, हर दूसरा सैंपल फेल

मिलावट का खेल, हर दूसरा सैंपल फेल

Thu, 22 Mar 2018 02:23 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
मिलावट का खेल, हर दूसरा सैंपल फेल
मिलावट का खेल, हर दूसरा सैंपल फेल
विज्ञापन

मेरठ। जिले में लिया गया खाद्य पदार्थ का लगभग हर दूसरा सैंपल फेल निकला है। किसी में हानिकारक रंगों की मिलावट निकली तो किसी में चांदी की जगह एल्युमीनियम निकला। खाद्य सुरक्षा प्रशासन को एक फरवरी से 20 मार्च तक 28 नमूनों की रिपोर्ट मिली है। इनमें से चार असुरक्षित समेत 13 नमूने फेल निकले हैं। इन मामलों में 37 वाद दर्ज किए हैं और छह लाख 24 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
यह निकले असुरिक्षत
इंदिरापुरी ब्रह्मपुरी से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया था। इसमें प्रतिबंधित रंग मेटानिल येलो रंग पाया गया है। यहीं से गोले के लड्डू का नमूना लिया गया था। इसमें प्रतिबंधित रोडामाइन बी रंग की मिलावट पाई गई है। इनके अलावा संजयनगर से लिए गए जेली केक में भी प्रतिबंधित रोडामाइन बी रंग पाया गया है। संजयनगर से सिल्वर डेकोरेटिव वॉल में चांदी की जगह एल्युमीनियम वर्क पाया गया। यह असुरिक्षत (अनसेफ) पाए गए हैं, यानि इन्हें खाने से सेहत को नुकसान होगा।
विज्ञापन

एसीजेएम कोर्ट में चलेगा मुकदमा
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि जो नमूने सेहत के लिए हानिकारक पाए गए हैं, उनमें एफआईआर दर्ज कर एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा चलेगा। इसमें छह माह से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है और तीन लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मिठाई आदि को चमकदार और रंगीन बनाने के लिए खतरनाक रंगों का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावट से हो सकते हैं गंभीर रोग
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया ने बताया कि रासायनिक रंगों, एल्युमीनियम आदि की मिलावट से गंभीर किस्म के रोग हो सकते हैं। सबसे ज्यादा किडनी को नुकसान पहुंच सकता है और पेट संबंधी कई तरह के रोग हो सकते हैं। रंगों की मिलावट और अखाद्य पदार्थों से बने खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। लिहाजा इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

एफएसडीए का छापा, दूध के 10 नमूने लिए
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने बुधवार को नवदुर्गा पर्व के मद्देनजर अभियान चलाकर अलग-अलग जगह से दूध के 10 नमूने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि टीम ने जेल चुंगी से थाना किला क्षेत्र निवासी मोहित और मतलूब के पास से दूध के दो नमूने लिए। इसी तरह गढ़ रोड काली नदी से किठौर क्षेत्र निवासी गुलफाम और जानी क्षेत्र निवासी मनोज कुमार के पास से दूध के दो नमूने लिए। जागृति विहार एक्सटेंशन योजना के पास रिंकू पाल, अब्दुल्लापुर किला रोड से सुनील पाल के पास से दूध के दो नमूने, टोल प्लाजा के पास से पैक्ड दूध और दो दूध के नमूने राकेश और जोनी से लिए गए। इसके अलावा खिर्वा रोड कंकरखेड़ा से नईम के पास से दूध का नमूना लिया गया है।

खास बातें:
20 मार्च तक आई 28 सैंपल की रिपोर्ट में मिले 13 फेल
6 लाख 24 हजार रुपये वसूला गया जुर्माना
37 वाद किए दर्ज, चार नमूने पाए गए असुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed