फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इलेक्ट्रिक मशीन से भीतर घुसे कैंट कर्मचारी, ध्वस्त किए अवैध निर्माण

इलेक्ट्रिक मशीन से भीतर घुसे कैंट कर्मचारी, ध्वस्त किए अवैध निर्माण

Wed, 07 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक मशीन से भीतर घुसे कैंट कर्मचारी, ध्वस्त किए अवैध निर्माण
हाईड्रोलिक मशीन से अंदर घुसे कैंट कर्मचारी, अवैध निर्माण किए ध्वस्त
विज्ञापन

मेरठ। कैंट बोर्ड की तरफ से अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने को बनाए गए दस्ते ने मंगलवार को कई जगहों से अतिक्रमण हटवाया। इसके साथ ही दिल्ली छोले भटूरे वाली दुकान के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। यहां टीम के पहुंचने से पहले व्यापारी ताला लगाकर भागे तो कैंट अफसरों ने हाईड्रोलिक मशीन मंगाकर कर्मचारियों के छत के सहारे अंदर भेजकर कार्रवाई कराई। कैंट बोर्ड की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
कैंट बोर्ड के सीईई अनुज सिंह के नेतृत्व में टीम तोपखाना पहुंची। यहां पर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया।
इसके बाद आरए बाजार में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर स्वीकृत नक्शे की कॉपी मांगी गई। इसके लिए अभियंता को स्वीकृत नक्शे के अनुसार निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा गया। यहां के बाद दस्ता लालकुर्ती के वार्ड दो और तीन में पहुंचा। मकान नंबर 205 मैदा मोहल्ले में अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

जामुन मोहल्ले में सार्वजनिक शौचालय पर भी लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। इसे भी लोगों के लिए खुलवा दिया गया। यहां से टीम आबूलेन पर दिल्ली छोले भटूरे के पास 272 में पहुंची तो उससे पहले ही अवैध निर्माण करने वाला ताला लगाकर निकल गया। इस पर सीईई अनुज सिंह ने हाईड्रोलिक मशीन मंगवाकर कर्मचारियों को छत के सहारे अंदर भेजकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराना शुरू किया तो निर्माण कराने वाला कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को निगरानी करेगा विशेष दस्ता
सीईओ आलोक गुप्ता के निर्देश पर कैंट में रात को अवैध निर्माण की निगरानी करने के लिए भी एक विशेष दस्ता तैयार किया गया है। ये दस्ता रात को घूमकर चेकिंग करेगा। इसके साथ ही लालकुर्ती सब्जी मंडी में लग रहे ठेलों को भी व्यवस्थित ढंग से खड़े करने को कहा है। आवारा पशुओं को सड़क पर रोकने के लिए भी अभियान शुरू कर दिया गया है। अतिकमण हटाओ दस्ते में सीईई अनुज सिंह के साथ अभिषेक, अवधेश, शंकर दयाल समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

खास बातें:
- कैंट इलाके में मंगलवार को हटाया कई जगह से अतिक्रमण
- अवैध निर्माण पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed