फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दीपू मनोठिया होंगी सपा से महापौर प्रत्याशी

दीपू मनोठिया होंगी सपा से महापौर प्रत्याशी

Sun, 29 Oct 2017 09:42 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
दीपू मनोठिया होंगी सपा से महापौर प्रत्याशी
दीपू मनोठिया होंगी सपा से महापौर प्रत्याशी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सपा ने नगर निगम में महापौर पद पर वाल्मीकि कार्ड खेलते हुए वाल्मीकि नेता विपिन मनोठिया की पत्नी दीपू मनोठिया को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा के प्रत्याशी चयन के पीछे निगम चुनाव के दिग्गज इसे सपा की सधी हुई रणनीति का हिस्सा बताते हुए भाजपा को नुकसान पहुंचाने की बात कर रहे हैं।
नगर निगम महापौर पद पर बसपा और सपा प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित सीट पर बसपा ने शनिवार को हस्तिनापुर से पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया। जबकि रविवार को सपा ने वाल्मीकि नेता विपिन मनोठिया की पत्नी दीपू मनोठिया को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा को होगा नुकसान
निगम चुनाव के रणनीतिकारों के अनुसार सपा ने निगम चुनाव में सधी हुई रणनीति अपनाई है। निगम चुनाव में भाजपा मजबूत स्थिति में रहती है। सीट आरक्षित होने के बाद भाजपा और ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में यदि भाजपा को कोई सीधी टक्कर दे सकता है तो वह बसपा ही है। शहर के वाल्मीकि समाज की बड़ी संख्या भाजपा के पक्ष में नजर आती है। ऐसे में सपा ने वाल्मीकि कार्ड खेलते हुए भाजपा को सीधे कमजोर करते हुए बसपा को सीधे मुकाबले में लाने के लिए यह रणनीति अपनाई है। क्योंकि बसपा के साथ उसका परंपरागत दलित वोट बैंक जहां एकजुट होगा, तो वाल्मीकि समाज का वोट भाजपा से कटकर सपा की तरफ जायेगा। ऐसे में मुस्लिम वोटों के ऊपर बसपा और सपा का गणित निर्भर करेगा। लेकिन यह तय है कि सपा ने वाल्मीकि कार्ड खेलकर सीधे भाजपा को नुकसान पहुंचाने की रणनीति अपनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर प्रत्याशी चयन की कवायद में जुटा रालोद
तीन नाम सामने आए, हाईकमान के निर्देश पर एक नाम होगा फाइनल

मेरठ। सपा और बसपा के मेयर प्रत्याशी घोषित होने के बाद रालोद भी मेयर प्रत्याशी चयन की कवायद में जुट गया है। रविवार को मेरठ मंडल के निकाय चुनाव प्रभारी एनुद्दीन शाह के कैंट स्थित आवास पर पार्टी नेताओं की बैठक हुई, जिसमें मेयर पद के लिए आए तीन नामों और पार्षद प्रत्याशियों के आवेदनों पर चर्चा की गई।

एनुद्दीन शाह ने बताया कि पार्टी इस बार निकाय चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर आवेदन तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। शाह ने बताया कि मेयर पद के लिए तीन आवेदन आ चुके हैं। सभी दावेदार हर तरह से मजबूत है, लेकिन हाईकमान से सलाह मशविरा करने के बाद ही मेयर प्रत्याशी चयन पर अंतिम मुहर लगेगी। पार्टी ने वार्ड नंबर 40 से गौरव जिटौली और वार्ड 76 से फुरकान अलवी को पार्षद का टिकट दिया है। बाकी वार्डों के आवेदन पर विचार करके जल्द ही टिकट फाइनल कर दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता राममेहर गुर्जर ने की और संचालन पूर्व प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया। बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री जयप्रकाश कश्यप के पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, सुनील रोहटा, मुकेश जैन, भोपाल सिंह, नरेंद्र खजूरी, योगेश फौजी, यशवीर सिंह, इंद्रपाल सिंह, रणवीर दहिया, राजीव बालियान, राजेंद्र प्रमुख, सोहराब गयास, अनीस कुरैशी, जीशान सिद्दीकी, ब्रह्मपाल तोमर, दुष्यंत रोहटा, नितिन बना, अर्जुन, अनिल, बीना सिंह, सुबोध मलिक, नीटू, ओमकार मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed