फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शपथ ग्रहण में विपक्षी सदस्यों की मौजूदगी पर संशय

शपथ ग्रहण में विपक्षी सदस्यों की मौजूदगी पर संशय

Mon, 28 Aug 2017 02:44 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
शपथ ग्रहण में विपक्षी सदस्यों की मौजूदगी पर संशय
मेरठ। जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलविंदर सिंह का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह है। जिला पंचायत की तरफ से समारोह की बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। जिसमें सभी जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही भाजपाइयोें को भी बुलाया गया है। विपक्षी सदस्यों की मौजूदगी को लेकर संशय बना है।
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड का गठन जनवरी 2016 में हुआ था। लेकिन तब से लेकर बोर्ड भंग होने के बाद प्रशासक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक भी शांति पूर्वक संपन्न नहीं हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह छोड़ दें तो उसके बाद जिला पंचायत में हंगामा ही होता रहा। पहली ही बोर्ड बैठक में जमकर बवाल हुआ। दूसरी बैठक में मात्र चार ही सदस्य पहुंचे और बैठक का कोरम तक पूरा नहीं हुआ। इन सबके बीच जिला पंचायत में खींचतान के बीच भाजपा सरकार बनने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग उठी और उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

अब उपचुनाव में भी सदस्य पूरी तरह दो फाड़ नजर आये और बड़ी बात ये रही कि पिछली बार की तरह लगभग दोनों तरफ बराबर सदस्यों की मौजूदगी है। चुनाव में दोनों तरफ से खाई इस कदर गहरी हुई कि एक बार फिर से जिला पंचायत बोर्ड के भीतर सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। जिला पंचायत से जुड़े सूत्रों के अनुसार यदि शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी सदस्यों में से अधिकांश की मौजूदगी होती है तो यह बोर्ड के लिए सुखद होगा। लेकिन यदि विपक्षी सदस्यों ने इससे दूरी बनायी तो भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed