{"_id":"595288d84f1c1b0b478b45a8","slug":"111498581208-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परतापुर में फसल काटने को लेकर खूनी संघंर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परतापुर में फसल काटने को लेकर खूनी संघंर्ष
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर में दो पक्षों में खूनी संघंर्ष, 17 घायल
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड स्थित फार्म हाउस में प्याज बेचने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघंर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे और फरसे चले। इसमें दोनों पक्ष के 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया है।
बागपत के मवींकला निवासी इस्लाम ने गगोल रोड स्थित कताई मिल के पास नवल सिंह का फार्म हाउस बटाई पर लिया हुआ है। उसके पास ही ताराचंद के फार्म हाउस को लोनी निवासी अहसान बटाई पर लिया है। दोनों की जमीनों की डोल मिली हुई है। दोनों ही प्याज की खेती कर रहे हैं। बकौल पुलिस दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। मंगलवार शाम इस्लाम अपने परिवार के एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों के साथ फार्म हाउस पहुंचा। उसने वहां मौजूद अहसान पर अपनी प्याज बेचने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस और मारपीट हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में लाठी डंडे, और फरसे चल गए। आधे घंटे तक संघर्ष हुआ। इसमें इस्लाम पक्ष से इस्लाम, उसकी पत्नी अंजुम, मां हमीदन, साजिद, मुस्तकीम, आरिफ, जाकिर, साकिब, कालू, शाहिद लोग घायल हो गए ,जबकि अहसान पक्ष से अहसान, पत्नी रुखसाना, बेटा शहनवाज, जावेद, फरजुल्ला, मुरसलीन और मुस्तकीम भी घायल हुए। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर घायलों को भूड़बराल पीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एक दूसरे पर लगाए आरोप
इस्लाम का आरोप है कि उसने अपने हिस्से की जमीन से प्याज की खुदाई कर उन्हें बोरों में भरकर फार्म हाउस के कमरे में रखा था, लेकिन अहसान ने उसकी प्याज बेच दी। जब वह अपने परिवार के लोगों के साथ फार्म हाउस पहुंचा और अहसान से विरोध जताया तो उसने अपने कई साथियों को बुला लिया और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं अहसान का आरोप है कि उसने किसी की प्याज नहीं बेची। उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। वह जिस जमीन पर बुआई कर रहा है इस्लाम भी उस जमीन को बटाई पर लेकर बुवाई करना चाहता है। इसी वजह से वह उनसे रंजिश रखता है। इसी रंजिश के चलते उनपर हमला किया गया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों परिवारों के बीच प्याज बेचने को लेकर मारपीट हुई थी। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दीपक शर्मा इंस्पेक्टर परतापुर
खास बातें
प्याज बेचने को लेकर हुई मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे और फरसे