फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   11 years of the Central Government were dedicated to the welfare of the poor: Vivek Rastogi

गरीब कल्याण को समर्पित रहे केंद्र सरकार के 11 साल : विवेक रस्तोगी

Fri, 06 Jun 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
11 years of the Central Government were dedicated to the welfare of the poor: Vivek Rastogi
हरमन सिटी स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर हवन किया गया और पौध
मेरठ। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि आज केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे हो गए हैं। सरकार के ये 11 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर हवन और पौधरोपण का आयोजन किया।
विज्ञापन

हरमन सिटी स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को हवन किया गया। मुख्य यजमान महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी रहे और उन्होंने योगी आदित्यनाथ की लंबी आयु के लिए हवन पूजा की। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कमलदत्त शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन

केंद्र में भाजपा के 11 साल पूरे होने पर हुई कार्यशाला
केंद्र में भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर जिला कार्यशाला हुई, अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने की। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया रहे। संचालन विशाल कन्नौजिया ने किया। सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि आज का भारत बदलता भारत है। सरकार राष्ट्रवाद की भावना को और मजबूत करती है, इसके एक उदाहरण देश की सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा भी है। महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी, महेश बाली, अंकित सिंघल, रवीश अग्रवाल, विवेक वाजपेयी, अमित शर्मा, डॉली गुप्ता, सुनील चड्ढा, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed