{"_id":"6a622e9a8eedce8e120ef302","slug":"11-year-old-boy-injured-in-dog-attack-referred-to-meerut-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113044-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कुत्ते के हमले में 11 वर्षीय बालक घायल, मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कुत्ते के हमले में 11 वर्षीय बालक घायल, मेरठ रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ-नानू रोड पर रविवार को घर के बाहर खेल रहे 11 वर्षीय बालक पर कुत्ते ने हमला कर उसके पेट में काट लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया।
मेरठ-नानू रोड निवासी असद पुत्र चांद रविवार को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ता वहां पहुंचा और अचानक उस पर झपट पड़ा। कुत्ते के हमले से असद जमीन पर गिर गया। इसके बाद कुत्ते ने उसके पेट में काट लिया। बालक के चीखने और शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगाया। परिजन घायल बालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार उपचार के बाद बालक की हालत अब ठीक है।