फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   11 teachers selected for Shiksha Ratna Award

11 शिक्षिकाएं शिक्षा रत्न सम्मान के लिए चयनित

Fri, 05 Sep 2025 05:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
11 teachers selected for Shiksha Ratna Award
- 101 जरूरतमंद बच्चों को दी जा रही निशुल्क शिक्षा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। निर्धन बच्चों को निशुल्क पढ़ा रहीं 11 शिक्षिकाओं को क्लब-60 संस्था की ओर से शिक्षा रत्न सम्मान के लिए चुना गया है। क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि शिक्षा सेतु की मदद से 101 जरूरतमंद विद्यार्थी विभिन्न कॉलेजों में पढ़ रहे हैं। इनमें 21 छात्र और 81 छात्राएं हैं। इनमें से अधिकतर बेटियां अपने आसपास के उन 121 अभावग्रस्त बच्चों को नि:शुल्क पढ़ा रही हैं जो पढ़ना चाहते हैं। पर ये बच्चे फीस देने में असमर्थ हैं।

संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि शिक्षा प्रसार में इस उत्कृष्ट योगदान के लिए 11 शिक्षकों को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इनमें शिक्षिका पूजा, वंशिका, मानसी, आयुषी, खुशी, भूमि, आयुषी, प्रियांशी, अंशिका वर्मा सहित अन्य हैं। शिक्षक दिवस पर एक ऑनलाइन प्रतियोगिता भी की गई। इसमें 19 ग्रामीण व 23 नगरीय छात्र छात्राओं ने भाग लिया। अपने प्रिय शिक्षक या शिक्षिका की विशेषताएं वर्णित करने की इस प्रतियोगिता में जया व कीर्ति प्रथम, आस्था व हिमांशी द्वितीय, मीनाक्षी और आयुष कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी 11 शिक्षकों और छह विजेताओं को आगामी 17 सितंबर को टैगोर पार्क में ऊर्जा राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर की ओर से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक दिवस पर सभी छात्र-छात्राओं ने आजीवन गुरुओं के सम्मान की शपथ ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed