फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   11 students were caught cheating in university exams

विवि की परीक्षाओं में नकल करते पकड़े गए 11 छात्र-छात्राएं

Thu, 29 May 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
11 students were caught cheating in university exams
सीसीएसयू परीक्षा में नकल करते पकड़े गए
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाओं को नकल विहीन एवं निष्पक्ष कराने के लिए कुलपति द्वारा सचल उड़न दस्ता कार्यरत है। यह उड़नदस्ता प्रतिदिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहा है। बुधवार को उड़न दस्ते के समन्वयक प्रो. शिवराज सिंह पुंडीर के नेतृत्व में सदस्य डॉ. जगवीर सिंह, डॉ. स्नेहवीर पुंडीर, डॉ. रोहतास, डॉ. गौतम बैनर्जी, डॉ. भीष्म, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. सूर्य प्रकाश, डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. कौशल प्रताप सिंह, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. देवेंद्र सिंधु ने गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, मेरठ और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 11 छात्र-छात्राओं को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। इनके पास हाथ से लिखी पर्चियां और गाइड के पृष्ठ भी मिले। ऐसे छात्र-छात्राओं के विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमानुसार तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। वहीं, 126 ऐसे छात्र-छात्राओं जिनके पास स्मार्ट वॉच और प्रश्न पत्र तथा हाथ पर परीक्षा से संबंधित कुछ अंकित था को कड़ी चेतावनी दी गई ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed