{"_id":"6aa2e07858bbcbace80932b8","slug":"11-mobile-phones-and-cash-stolen-from-six-houses-in-a-single-night-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113544-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एक रात में छह घरों से 11 मोबाइल और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एक रात में छह घरों से 11 मोबाइल और नकदी चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के महादेव गांव में चोरों ने एक ही रात में छह घरों को निशाना बनाकर 11 मोबाइल फोन और करीब 18 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक के रिश्तेदार पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महादेव गांव निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पहले रात में चोर उसके घर में घुस आया। चोर घर से तीन मोबाइल फोन और करीब आठ हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया। इसके बाद अंकुर के घर से दो मोबाइल, अनुज कुमार के घर से एक मोबाइल, टॉर्च, चार्जर और करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी किए गए। आकाश के घर से दो मोबाइल, इंतजार के घर से एक मोबाइल और शुभम के घर से एक मोबाइल चोरी किया गया। एक ही रात में छह घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
ग्रामीणों ने गांव निवासी व्यक्ति के भांजे पर चोरी में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।