{"_id":"5e6bec9a8ebc3ea4d74cc78f","slug":"11-lakh-fraud-in-the-name-of-getting-a-job-meerut-news-mrt473485149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगे
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी
मेरठ। लिसाड़ी गेट में नौकरी दिलाने की आड़ में 11 लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पर आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ऑफिस पहुंची लुबना ने बताया कि गत वर्ष उसकी मुलाकात परतापुर निवासी जाकिर से हुई थी। जाकिर ने भरोसा दिया था कि उसकी मुख्यमंत्री कार्यालय में अच्छी जान पहचान है और वह किसी का कुछ भी काम करा सकता है। मुलाकात बढ़ती चली गई। एक दिन जाकिर ने उसे भरोसा दिया कि वह उसकी स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क की नौकरी लगवा सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात एक व्यक्ति से उसकी बात हो चुकी है। लेकिन इसके लिए रुपया खर्च करना होगा। लुबना ने बताया कि जाकिर की बातों पर विश्वास कर उसने 6.5 लाख रुपये उसे दे दिए। इसी दौरान उसने उनके एक परिचित से भी खाद्य एवं रसद विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 4.5 लाख रुपये ले लिए। करीब छह माह से वह उन्हें तरह-तरह से टरकाता आ रहा है। जब उससे रुपये मांगे तो वह अभद्रता पर उतर आया। तकादा करने पर जान से मारने तक की धमकी दी। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।