फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डेयरी की आड़ में चलता मिला मिनी कमेला

डेयरी की आड़ में चलता मिला मिनी कमेला

Fri, 10 May 2019 03:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
डेयरी की आड़ में चलता मिला मिनी कमेला
डेयरी की आड़ में चलता मिला मिनी कमेला
विज्ञापन

- एसपी सिटी ने टीम भेजी, लिसाड़ी गेट पुलिस को साथ लेकर की कार्रवाई
- तीन भैंस कटी मिलीं, सात आरोपी गिरफ्तार, करीब 12 क्विंटल मीट बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लिसाड़ी गेट की जाकिर कालोनी में दूध की डेयरी की आड़ में चल रहे मिनी कमेले का बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। मौके से तीन भैंस कटी हालत में मिली। करीब 12 क्विंटल मीट, कटान के उपकरणों को बरामद करने के साथ ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह को बुधवार देर रात सूचना मिली कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कालोनी गली नंबर-3 में बड़े स्तर पर कटान हो रहा है। आरोप गोकशी के भी थे। एसपी सिटी ने अपनी स्पेशल टीम को लिसाड़ी गेट पुलिस के साथ कार्रवाई के लिए भेजा। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे संयुक्त टीम ने जाकिर कालोनी गली नंबर 3 स्थित दूध की डेयरी में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को वहां कटान होता मिला। पुलिस को देखकर वहां कटान में लगे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस को मौके से तीन कटी हुई भैंसों के अवशेष, कटान में प्रयुक्त होने वाले उपकरण मिले। हालांकि गोकशी के कोई सुबूत नहीं मिलने बताए गए। पुलिस के अनुसार मौके से बनी सराय निवासी हाजी नफीस व मुन्ना, जाकिर कालोनी निवासी सलमान, शाहरुख और फुरकान सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

डेयरी संचालक मौके से हुआ फरार
पुलिस के अनुसार यह डेयरी पोदीवाड़ा निवासी गुलजार पुत्र यूसुफ की है। इसमें हाजी नफीस की पार्टनरशिप थी। पुलिस ने जब छापा मारा तो गुलजार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी धरपकड़ का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात को होता था पशु कटान
पुलिस ने बताया कि करीब एक साल से दूध की डेयरी की आड़ में यहां पशुओं का कटान किया जा रहा था। आधी रात को दो बजे से सुबह पांच बजे तक कटान का समय निर्धारित था, जिसमें यह बड़ी संख्या में पशु काटे जाते थे। लेकिन बृहस्पतिवार को मीट की यहां डिमांड ज्यादा होने के कारण देर तक पशु कटान चलता रहा। तभी पुलिस ने सभी को धर दबोचा।
शहर के होटलों में होती थी सप्लाई
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस मिनी कमेले से काफी बड़े स्तर पर मीट सप्लाई होता था। शहर की काफी दुकानें इससे जुड़ी थीं। पुलिस अब उन दुकानदारों की तलाश में जुटी है, जिनके यहां इस मिनी कमेले से मीट की सप्लाई की जाती थी। पुलिस अफसरों का मानना है कि कटान करने वालों के साथ-साथ यहां से मीट लेने वाले दुकानदार भी बराबर के दोषी हैं।
थाना पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
एसपी सिटी की विशेष टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई ने थाना लिसाड़ीगेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। पिछले एक साल से इतने बड़े स्तर पर अवैध पशु कटान यहां चल रहा था, लेकिन थाना पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी। सूत्रों की मानें तो यहां अभी भी कई मिनी कमेले संचालित हो रहे हैं।

अभियान जारी रहेगा
गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी। सात आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। -दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed