फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्वीमिंग पूल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

स्वीमिंग पूल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 23 Apr 2019 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
मुंडाली (मेरठ)। गांव भगवानपुर चट्टावन स्थित स्वीमिंग पूल में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अज्ञात कारण बताकर तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मुंडाली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के मुताबिक गांव भगवानपुर चट्टावन निवासी सेल्स टैक्स विभाग से रिटायर्ड गजे सिंह ने समयपुर-भगवानपुर मार्ग स्थित अपने अहाते में स्वीमिंग पूल बनाया है। गर्मी बढ़ने के साथ पूल में नहाने के लिए ग्रामीण युवक आने लगे। गांव निवासी गौरव (28) पुत्र तेजवीर सिंह सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे तीन साथियों के साथ वहां नहाने आया था। गजे सिंह ने बताया कि वह उस वक्त वहीं पर थे। गौरव नहाने के बाद साथियों के साथ वहां से चला गया था।
विज्ञापन

गौरव शाम करीब पांच बजे दोबारा नहाने आया। इस समय स्वीमिंग पूल में पानी बहुत कम था। इस दौरान यहां पर अन्य युवक भी नहाने के लिए आए थे। गजे सिंह के मुताबिक कुछ युवकों ने जानकारी दी कि एक युवक पानी में डूब गया है। इस पर उन्हें विश्वास नहीं हुआ। वह तुरंत स्वीमिंग पूल पर पहुंचे तो वहां गौरव अचेत पड़ा था। इस पर उन्होंने फोन द्वारा गौरव के पिता तेजवीर सिंह को जानकारी दी। उसे पूल से बाहर निकाला। वह मृत अवस्था में था। उसके नाखून नीले पडे़ थे। गौरव के पिता का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। गौरव की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम नरसेना बुलंदशहर निवासी खुशबू से हुई थी। उसकी एक पुत्री है। इस हादसे से गौरव की पत्नी एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमति बनाया स्वीमिंग पूल
एसओ मुंडाली का कहना है कि भगवानपुर चट्टावन में गजे सिंह ने स्वीमिंग पूल बनवाने के लिए संबंधित विभाग से अनुमति नहीं ली है। इसलिए वह अवैध रूप से इसका संचालन कर रहे थे। इसलिए उनके खिलाफ भी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मुझे मालूम नहीं था
मैंने ग्रामीणों की सेवा के लिए स्वीमिंग पूल बनवाया था। मालूम नहीं था कि ऐसा हादसा हो जाएगा। -गजे सिंह, मालिक स्वीमिंग पूल
रिपोर्ट से साफ होगी वजह
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गौरव की मौत की वजह साफ हो सकेगी। मृतक गौरव के पिता ने अज्ञात कारणों से मौत हो जाने की तहरीर दी है। -आशुतोष कुमार, एसओ मुंडाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed