{"_id":"5ca12f39bdec22140b20a338","slug":"101554067257-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितीय वर्ष के आखिरी दिन कोषागार में धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितीय वर्ष के आखिरी दिन कोषागार में धनवर्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन कोषागार में धनवर्षा
मेरठ। रविवार को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन शहर के सरकारी विभागों में धन वर्षा हुई। हालांकि चुनावी आचारसंहिता के कारण अंतिम समय में कुछ विभागों को ही आवंटन जारी हो सका। केवल उन्हीं विभागों को वही पैसा मिला, जिसकी स्वीकृति आचार संहिता लागू होने से पहले ही हो चुकी थी।
स्वास्थ्य विभाग, मंडी समिति और कुछ निजी प्रतिष्ठानों के सहयोग से नगर निगम का खजाना भरा। ट्रेजरी के माध्यम से सरकारी विभागों में 20 करोड़ से अधिक का लेनदेन हुआ। ट्रेजरी के बिलों से ही 13 करोड़ 48 लाख से अधिक की राशि जमा हुई। वहीं 23 करोड़ रुपये की निकासी हुई। वित्तीय वर्ष 2018-19 के अंतिम दिन सुबह से ही सरकारी विभागों, ट्रेजरी, स्टेट बैंक के कैंट स्थित मुख्य शाखा में सरकारी लेनदेन तेजी से हुआ। शासन और रिजर्व बैंक के आदेश से सुबह से लेकर देर रात तक विभागों में कामकाज हुआ। स्वास्थ्य विभाग में पीएल शर्मा जिला अस्पताल को शासन से हाउस टैक्स, बिजली आदि को लेकर मोटा आवंटन जारी हुआ। इससे नगर निगम को दो करोड़ 57 लाख से अधिक का बकाया भुगतान किया गया। आरटीओ में रजिस्ट्रेशन, टैक्स, चालान, परमिट, फिटनेस समेत अन्य सेक्शन में धन की वर्षा हुई। सीटीओ मनोज कुमार के अनुसार ट्रेजरी में देर रात तक आये सभी आवंटन के तहत ऑनलाइन भुगतान की कार्रवाई की गई। वहीं स्टेट बैंक के अनुसार 31 मार्च को कोई परेशानी नहीं हुई। आराम से सरकारी विभागों का काम हुआ।