फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस चौकी के निकट पलटी धान की पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली

पुलिस चौकी के निकट पलटी धान की पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली

Mon, 01 Apr 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के निकट पलटी धान की पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली
पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बाइक सवार दबा
विज्ञापन

- सरधना-बिनौली मार्ग की घटना
सरधना। सरधना-बिनौली मार्ग पर रविवार दोपहर पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर बाइकसवार के ऊपर पलट गई। लोगों ने किसी तरह बाइक सवार को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

सरधना में पुआल से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली हर रोज हादसे का सबब बन रहे हैं। कभी विद्युत तार टूटते हैं तो कभी जाम का कारण बनते हैं। रविवार दोपहर पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बिनौली रोड पर पर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर के बराबर में चल रहा बाइक सवार युवक पुआल के नीचे दब गया। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी पुलिस को दी गई। लोगों ने किसी तरह पुआल में दबे बाइक सवार युवक को बाहर निकाला और घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार घायल युवक रिजवान पुत्र इब्राहिम है। घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जल्द ही ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed