फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक अप्रैल को कैसे चलेगी राज्यरानी एक्सप्रेस, कोच का अता-पता नहीं

एक अप्रैल को कैसे चलेगी राज्यरानी एक्सप्रेस, कोच का अता-पता नहीं

Sat, 30 Mar 2019 01:27 AM IST
Gaurav sharma Gaurav sharma
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
एक अप्रैल को कैसे चलेगी राज्यरानी एक्सप्रेस, कोच का अता-पता नहीं

विज्ञापन
पिछले दो महीनों से रद्द चल रही राज्यरानी एक्सप्रेस के चलने के आसार कम दिखाई दे रहें हैं। 31 मार्च तक रेलवे ने इस ट्रेन को रद्द कर रखा है। एक अप्रैल से ट्रेन का संचालन होना है, लेकिन अब तक सिटी स्टेशन को राज्यरानी एक्सप्रेस के कोच नहीं मिले हैं। ऐसे में सिटी स्टेशन प्रशासन के सामने एक अप्रैल से ट्रेन को चलाने की चिंता सता रही है। हालांकि, शुक्रवार को सिटी स्टेशन प्रशासन की तरफ से दिल्ली मैसेज भेज दिया गया है।
पहले कोहरा फिर इसके बाद कुंभ का हवाला देते हुए राज्यरानी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया था। राज्यरानी एक्सप्रेस को पहले फरवरी और उसके बाद मार्च तक रद्द करने का फैसला लिया गया। अब एक बार फिर राज्यरानी की तरफ यात्रियों की नजरें लगी हैं।
विज्ञापन

झांसी मांग लिए गए थे कोच
सिटी स्टेशन से राज्यरानी के कोच को झांसी मंगा लिया गया था। इस ट्रेन का संचालन मेरठ से लखनऊ रूट पर किया जाता है। हालांकि, इसके कोच को झांसी से बरेली रूट पर भी चलाया जाता है। कुंभ में रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के लिए इस ट्रेन के कोच को ले लिया था। इसके बाद इन कोचोें को अभी तक मेरठ नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यरानी के होने लगे आरक्षण
रेलवे की तरफ से एक अप्रैल से राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन होने से इसके लिए आरक्षण होने शुरू हो गए है। रेलवे के आधिकारिक एप पर भी ऑनलाइन टिकट शुरू हो गए हैं। मेरठ से लखनऊ के लिए दो ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इसमें राज्यरानी और नौचंदी एक्सप्रेस हैं।


मुख्यालय मैसेज भेज दिया है
एक अप्रैल से ट्रेन का संचालन किया जाना है। हालांकि, अभी कोई सूचना मुख्यालय से नहीं मिली है और न ही इसके कोच उपलब्ध हो सके हैं। शुक्रवार को मुख्यालय को कोच के लिए मैसेज भेज दिया गया है। - आरपी शर्मा, सिटी स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed