फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कहीं नालियां चोक तो कहीं नालियों का पता ही नहीं

कहीं नालियां चोक तो कहीं नालियों का पता ही नहीं

Mon, 18 Feb 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
कहीं नालियां चोक तो कहीं नालियों का पता ही नहीं
पल्लवपुरम फेज दो के पी पाकेट में सालों से बंद पड़ी है सीवर लाइन, घरों में भर जाता है गंदा पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
पल्लवपुरम फेज दो की पी पाकेट कॉलोनी में लोग मूलभूत सुविधाएं तक न मिलने से परेशान हैं। हालात यह हैं कि कहीं नालियां चोक हैं तो कहीं उनका पता तक नहीं है। गंदा पानी खाली प्लाट और लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। बीते 25 सालों से सीवर लाइन की समस्या बनी हुई है।
अमर उजाला अभियान के तहत रविवार को पल्लवपुरम फेज दो के पी पाकेट पार्क में कॉलोनी के लोग एकत्र हुए। यहां लोगों ने कॉलोनी में सड़क, बिजली, पानी, सीवर आदि की समस्याएं रखीं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि वह मूलभूत सुविधाओं के लिए कई सालों से लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। करीब 25 सालों से सीवर लाइन बदहाल है। नालियों की रेगुलर सफाई न होने से पानी की निकासी नहीं है। गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। लोगों के घरों में सीलन आ रही है। कालोनी के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह नगर निगम पर तालाबंदी कर घेराव करेंगे।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
राजबीर सिंह, ब्रजवीर, अशोक शर्मा, महेंद्र, शौकेंद्र भारद्वाज, विनोद कुमार, मनोज वर्मा, महेंद्रू, राजेंद्र फौजी, चंद्रभान फौजी, कृष्णपाल त्यागी, ब्रजवीर, राजकुमार शर्मा, यशस्वी टोंक, घनश्याम, विनोद, प्रमोद, शशि, रेखा चौधरी, स्वेता चौधरी, प्रांची टोंक, नीना टोंक आदि
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं कालोनी के लोग

टूटी सड़कें बड़ी समस्या
कॉलोनी में मुख्य समस्या टूटी सड़कें हैं। जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। जरा सी बारिश में जलभराव हो जाता है। कालोनी के लोग परेशान हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -साधना
सीवर लाइन का हल नहीं
कॉलोनी में सीवर लाइन कहां से आ रही है और कहां जा रही है। इसका आज तक पता नहीं। किसी भी लाइन से पानी नहीं निकलता है। इस कारण जगह जगह जलभराव रहता है। -रजनी
नियमित नहीं होती सफाई
घर के आगे रैंप तोड़ दिया गया था। 15 दिन से गंदगी फैली हुई है। सफाई के लिए कोई कर्मचारी नियमित नहीं आता है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। -वर्षा रानी
घरों में भर रहा गंदा पानी
मंदिर के पास से सीवर लाइन जा रही है, जो चोक पड़ी है। इस समस्या का 25 साल से कोई समाधान नहंी हुआ। मंदिर में बारिश और सीवर का पानी भर जाता है। -कलावती,
सड़क व सीवर की समस्या
कॉलोनी में सीवर से लेकर सड़क तक की समस्याएं हैं। यहां नेता वोट के लिए तो आते हैं, लेकिन विकास के वादे भूल जाते है। खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। -ममता चौहान
सालों से गंदा पड़ा पार्क
कॉलोनी का पार्क कई सालों से गंदा पड़ा है। दीवार टूटी पड़ी है। पार्क में बैठने और बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था नहीं है। बच्चों के पास खेलने के लिए उचित स्थान नहीं है। -शमा रानी
खुद ही कराते हैं सफाई
घर के पास से जा रही सीवर लाइन कई सालों से चोक पड़ी है। खुद ही सफाई करानी पड़ती है। नगर निगम में कोई सुनवाई नहीं होती है। कोई सफाई कर्मचारी भी नहीं आता है। -अनु शर्मा
गंदगी के लगे हैं ढेर
खाली प्लांट में लोग गंदगी फेंक देते हैं। इस कारण यहां गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई न होने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। -विजय कुमार यादव
नालियों पर हो गया कब्जा
कॉलोनी की मुख्य नाली बंद पड़ी है। कहीं कब्जा हो गया है तो कहीं टूटी पड़ी है। पानी की निकासी ठप है। अगर नाली बन जाए तो वहां से पानी की निकासी शुरू हो जाएगी। -सत्यपाल वर्मा
समस्या का हो समाधान
नारायण कालोनी अधिकृत नहीं है। वहां सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं। लोगों को निकलने में भी परेशानी होती है। सड़कें भी टूट रही हैं। इसका कोई स्थायी समाधान होना चाहिए। -नरेंद्र टोंक
सड़कों पर भर रहा पानी
आमने सामने की सड़कें ऊंची नीची हो रही है। इस कारण से पानी नीचे वाली सड़क पर आ जाता है। सीवर लाइन को भी सहीं कर एक बड़ी लाइन डाली जाए। -सतेंदर रंधावा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष

नालियों की क्षमता बढ़ाएं
कॉलोनी में नालियों की क्षमता बढ़ाई जाए। पानी निकासी ठीक की जाए। किसी भी नाली से पानी की निकासी नहीं है। इस कारण जलभराव की समस्या रहती है। -मनोज कुमार वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed