{"_id":"5b8afba442c792401c54d7f0","slug":"101535835044-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी कैंपस में मिला लार्वा, दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी कैंपस में मिला लार्वा, दिया नोटिस
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी कैंपस में मिला लार्वा, दिया नोटिस
मेरठ। नगर मलेरिया योजना की टीम ने शनिवार को शहर में विभिन्न स्थानों में लार्वा चेकिंग की। इनमें पीडब्ल्यूडी विभाग कैंपस में सहायक अभियंता कार्यालय खंड हापुड़ केकार्यालय में कूलर में लार्वा पाया गया है। इसी कैंपस में एक कंस्ट्रक्शन एरिया में ड्रम में लार्वा मिला है। इसके अलावा साकेत स्थित एक निजी अस्पताल में भी गमलों में लार्वा मिला। तीनों स्थानों पर नोटिस दिया गया। लार्वा चेकिंग करने वाली टीम में प्रदीप रावत, आशीष कुमार और संजय सिंह आदि रहे। अपर जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि मच्छर के लार्वा ढूंढने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिन स्थानों पर लार्वा मिल रहा है, वहां नोटिस दिया जा रहा है। अगर दोबारा चेकिंग में भी इन स्थानों पर लार्वा मिला तो कार्रवाई की जाएगी।