फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ‘रंगबिरंगी होने के कारण पृथ्वी सबसे सुंदर ग्रह’

‘रंगबिरंगी होने के कारण पृथ्वी सबसे सुंदर ग्रह’

Fri, 24 Aug 2018 02:44 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
‘रंगबिरंगी होने के कारण पृथ्वी सबसे सुंदर ग्रह’
मेरठ। स्कूली बच्चों के लिए बृहस्पतिवार का दिन बहुत खास रहा। उन्होंने फोन के माध्यम से अंतरिक्ष यात्री (नासा एस्ट्रोनॉट) रिक्की अर्नोल्ड से संवाद किया। बच्चों के ज्ञानवर्द्धक और मजेदार सवालों के अर्नोल्ड ने बहुत सहजता से जवाब दिए।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर स्थित विद्या मंदिर इंटर कालेज में विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सहयोग से ऐरिस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें शहर के विद्या मंदिर इंटर कालेज, इस्माइल इंटर कॉलेज तहसील, पंजाब सिख लाइन, हर मिलाप इंटर कॉलेज, कैपिटल पब्लिक स्कूल, बीआर सरस्वती शिशु मंदिर, कमला देवी सरस्वती शिशु मंदिर आदि स्कूलों के करीब 200 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम मेरठ निशा अनंत और जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने संयुक्त रुप से किया। दोपहर 12 बजे इटली के एक रेडियो स्टेशन से रिहर्सल के लिए कॉल आई। जिसमें दोनों तरफ से कोड का आदान-प्रदान होने के बाद रेडियो को लिंक किया गया। जैसे ही अंतरिक्ष यान इटली के ऊपर से गुजरा। वैसे ही दोपहर 1:15 बजे रेडियो ऑपरेटर इटली ने रिक्की अर्नोल्ड से बच्चों की सीधी बात करानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

बच्चों के सवाल और रिक्की के जवाब
- अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए किस भाषा की जानकारी होना जरूरी है?
-- रशियन और अंग्रेजी
- किस देश का समय स्पेस के स्टेशन से मिलता है?
-- जीएमटी अर्थात ग्रीनविच मीन टाइम से।
- क्या आपके पास सोने का समय भी होता है?
-- यह शेड्यूल पर निर्भर करता है।
- स्पेस में भी क्या सर्दी व गर्मी लगती है?
-- स्पेस स्टेशन आराम के हिसाब से व्यवस्थित करके रखते हैं।
- क्या आपने एलियन देखा है?
-- अभी तक नहीं देखा।
- आपको कौन सा ग्रह पसंद है?
-- इस समय पृथ्वी अच्छी लग रही है। क्योंकि मैं बच्चों से बात कर रहा हूं।
- कौन सा ग्रह अच्छा दिखाई देता है?
-- पृथ्वी क्योंकि देखने में इसके रंग बहुत सुंदर लगते हैं।
- क्या आपने ब्लैक हॉल देखा है?
-- आवाज साफ नहीं आई।
- आप खाने को कैसे व्यवस्थित करते हैं?
-- फूड वार्मर के द्वारा व्यवस्थित करते हैं।
- आपका टिपिकल डे कौन सा होता है?
-- यह टास्क है, कोई टिपिकल डे नहीं होता है।
- मौज मस्ती के लिए क्या करते हैं।
-- फोटोग्राफी।
- स्पेस पर बर्थ डे मनाते हैं?
-- नासा के द्वारा मनाते हैं।
बच्चों को बांटे प्रमाणपत्र
कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों को विज्ञान क्लब की ओर से प्रमाण पत्र के साथ ही हेम रेडियो ऑपरेटर की पुस्तक भी बांटी गयी। कार्यक्रम संयोजन में विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या रंजना गौड़, समिति अध्यक्ष नीरज कौशिक, प्रभारी वर्षा कौशिक, उपप्रधानाचार्य ब्रजनंदन त्यागी, शकुंतला कौशिक, अंबुज कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
नासा एस्ट्रोनॉट रिक्की अर्नोल्ड से स्कूली बच्चों ने किया सीधे संवाद
विद्या मंदिर इंटर कालेज शास्त्रीनगर में जुटे कई स्कूलों के बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed