फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पॉलिथीन मुक्त मेरठ के लिए शहर भर में छापामारी

पॉलिथीन मुक्त मेरठ के लिए शहर भर में छापामारी

Mon, 16 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन मुक्त मेरठ के लिए शहर भर में छापामारी
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार प्रदेश में 50 माइक्रॉन तक की पॉलिथीन, प्लास्टिक के कप, ग्लास और पॉलिथीन के सभी तरह के कैरीबैग के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी गई है। शासन के आदेश को परवान चढ़ाने और मेरठ को पॉलिथीन मुक्त कराने के लिए रविवार को अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों में छापामारी की। दिन भर में एक क्विंटल से ज्यादा पॉलिथीन जब्त की गई। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई दुकानदार या ग्राहक के हाथ में प्रतिबंधित श्रेणी की पॉलिथीन मिली तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शासन द्वारा 15 जुलाई से जारी गाइड लाइन के तहत 50 माइक्रॉन तक की पॉलिथीन को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है। इसका उल्लंघन करने पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना या छह माह की सजा का प्रावधान तय किया गया है। रविवार को नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एएसपी कैंट सतपाल सिंह, अपर नगरायुक्त डॉ. नितिन मदान संयुक्त रूप से टीम के साथ बाजारों में छापामारी करने निकले।
विज्ञापन

लालकुर्ती से हुई शुरुआत
छापामार अभियान में शामिल अधिकारियों की टीम को बाजारों में देखकर व्यापारी और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। सबसे पहले टीम लालकुर्ती पैठ बाजार पहुंची। मेट्रो अस्पताल के निकट एक सिरे से सभी कपड़े, बर्तन, अन्य सामान के शोरूम, दुकान और ठेलों से पॉलिथीन जब्त करनी शुरू कर दी गई। टीम ने लालकुर्ती बाजार के बाद बेगमपुल से बच्चा पार्क, गुलमर्ग सिनेमा के सामने गोलाकुआं, हापुड़ अड्डा से तेजगढ़ी चौराहा तक अभियान चलाकर करीब एक क्विंटल से ज्यादा पॉलिथीन जब्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता भी जिम्मेदार
जिला प्रशासन के अनुसार पॉलिथीन के इस्तेमाल पर व्यापारी या दुकानदार ही नहीं बल्कि आम जनता भी जिम्मेदार है। इसके लिए प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी कि अगर व्यापारी के संस्थान पर पॉलिथीन पायी गयी तो जब्त करने के साथ साथ जुर्माने की कार्रवाई भी होगी। साथ ही ग्राहक के हाथ में पॉलिथीन मिलने पर भी कार्रवाई होगी।

लगातार चलेगा अभियान
नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने कहा कि पॉलिथीन के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा। पहले दिन अभियान से शहर के सभी व्यापारी, जनता को संदेश दिया गया है कि अब पॉलिथीन प्रतिबंधित हो गयी है। पॉलिथीन को अपने पास रखना, बेचना और इसका इस्तेमाल करना जुर्म है।


खास बातें:
01 क्विंटल पॉलिथीन एक दिन में की कई दुकानों से जब्त
50 माइक्रॉन तक पॉलिथीन पर 15 जुलाई से लगी प्रदेश में पाबंदी
50 हजार तक का जुर्माना या छह माह सजा का प्रावधान
- एडीएम सिटी, नगरायुक्त, एएसपी कैंट ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed