{"_id":"5b3a92cd4f1c1b55578b4684","slug":"101530565325-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात क्षेत्र में शामिल होगा दौराला थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात क्षेत्र में शामिल होगा दौराला थाना
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला थाना जाएगा देहात में, गंगानगर आएगा शहर में
मेरठ। कांवड़ यात्रा से पहले दौराला थाना देहात क्षेत्र में शामिल हो जाएगा। उच्च अधिकारियों ने इस मामले में प्लान मांगा है। चार साल पहले तक यह थाना देहात क्षेत्र में ही था, लेकिन उसे बदलकर शहर क्षेत्र में कर दिया था। वहीं शहर से सटा गंगानगर थाना शहर क्षेत्र में शामिल किया जाएगा।
जिले में महिला थाना और एंटी हृयूमन थाने को छोड़कर 30 थाने हैं। जबकि सीओ के सर्किल नौ हैं। ऐसे में 15 थाने शहर में एसपी सिटी के कार्यक्षेत्र में और 15 ही थाने देहात में एसपी देहात के कार्यक्षेत्र में आते हैं। चार साल पहले शहर से करीब 15 किमी दूर दौराला थाने को एसपी सिटी के कार्य क्षेत्र में किया गया था। वहीं पौने तीन साल पहले गंगानगर नया थाना बना, जो देहात क्षेत्र में आता है। जबकि गंगानगर थाने की दूरी कमिश्नरी आवास चौराहे से ढाई किमी है। ऐसे में जो नया प्लान तैयार किया गया है उसमें शहर से सटे गंगानगर थाने को एसपी सिटी के कार्यक्षेत्र में लाने की तैयारी है। जबकि दौराला थाना एसपी देहात के कार्यक्षेत्र में जाएगा। एसएसपी राजेश पांडेय का कहना है कि जल्द ही बदलाव किया जाएगा।
हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था में आती है परेशानी
पुलिस की मानें तो हाईवे पर रात की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परेशानी आती है। तीन थानों का एक सर्किल है। लेकिन देहात में तीन सर्किल में चार चार थाने हैं। ऐसे में देहात में एक अन्य सर्किल भी नया बनाने की तैयारी है। अब एसपी सिटी का कार्यक्षेत्र की सीमा खतौली बार्डर तक है। जो रात में परेशानी का सबक बन रही है।
विज्ञापन
सर्किल भी बदला जाएगा
पहले परीक्षितगढ़ सर्किल में दौराला, इंचौली और खरखौदा थाने थे। लेकिन परीक्षितगढ़ सर्किल को सदर देहात सर्किल बनाया गया। गंगानगर में सीओ का ऑफिस है। अब कई सर्किल में थानों का कार्यक्षेत्र बदला जा सकता है।