फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हज प्रशिक्षण कैम्प में हज यात्रियों का टीकारण

हज प्रशिक्षण कैम्प में हज यात्रियों का टीकारण

Tue, 03 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
हज प्रशिक्षण कैम्प में हज यात्रियों का टीकारण

विज्ञापन
प्रशिक्षण कैंप में हज यात्रियों का टीकाकरण
मेरठ। हज कमेटी के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहयोग से सोमवार को फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में हज प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। मवाना के शहर काजी मौलाना नफीस खान, मौलाना मुफ्ती हसन, हाजी सुहैल सिद्दीकी ने सभी यात्रियों को हज करने के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि हज पर जाने से पहले हज करने का तरीका समझना जरूरी है। इसलिए हज के दौरान सभी को हज के अरकान सही ढंग से पूरे करने चाहिए। हज प्रशिक्षण के दौरान कैंप में आए दूरदराज के लगभग 540 हज पर जाने वाले हज यात्रियों जिनमें करीब 250 महिला हज यात्री भी शामिल रहीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के स्टाफ द्वारा टीकाकरण किया गया और पोलियो की दवा भी पिलाई गई। मवाना, सरधना, परीक्षितगढ़ के अलावा महानगर क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से जाने वाले हज यात्रियों ने भाग लिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद तारिक के हवाले से जिला हज समिति के सदस्य एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि हज यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जुलाई को भी यहां पर कैंप लगेगा। चार जुलाई को मदरसा हुसैनिया लिसाड़ी रोड व पांच को मदरसा नूरूल इस्लाम में हज प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा। कॉलेज में पहले दिन कैंप की व्यवस्था में प्रधानाचार्य अली जान, इकरामुद्दीन, मौलाना कारी सलमान, डॉ. शकील आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed