फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रजपुरा ब्लॉक मे मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ

रजपुरा ब्लॉक मे मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ

Wed, 20 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
रजपुरा ब्लॉक मे मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ
रजपुरा ब्लॉक में मिशन इंद्रधनुष शुरू
विज्ञापन

गंगानगर। रजपुरा ब्लॉक के अम्हेड़ा गांव में मंगलवार को मिशन इंद्रधनुष शुरू किया। कार्यक्रम शिवलोक कॉलोनी में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल व सीएमओ डॉ. राजकुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। डॉक्टर की टीम ने महिलाओं, बच्चों का टीकाकरण किया और हीमोग्लोबिन जांच के साथ उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए।
कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बच्चों को दवाई पिलाई। वहीं उन्हें मिशन इंद्रधनुष के बारे में जानकारी दी। भावनपुर सीएचसी प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि रजपुरा ब्लॉक में मिशन इंद्रधनुष शुरू किया गया है। इसमें महिलाओं व बच्चों के लिए टीबी, पोलियो, काली खांसी, निमूनिया आदि के लिए टीकाकरण किया गया है। वहीं शुगर, हीमोग्लोबिन की जांच की गई है। बताया कि 21 जून को मिशन इंद्रधनुष के तहत ब्लॉक के गांव राली चौहान, उल्देपुर, ललसाना, अम्हेड़ा में टीकाकरण किया जाएगा साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इस दौरान डब्लयूएचओ से सीनियर मेडिकल ऑफिसर रजत गर्ग, ब्लॉक प्रतिरक्षण अधिकारी यतेंद्र तेवतिया, एफएम गुलशन, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक बिजेंद्र शर्मा, मनीष कुमार, एएनएम जय श्रीकौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मातृ एंव शिशु कल्याण केंद्र पर नहीं हुआ शुभारंभ
अम्हेड़ा बिजलीघर रोड पर लाखों रुपये की कीमत से बना मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र सालों से बंद पड़ा है। दो माह पूर्व अमर उजाला ने केंद्र की बदहाली को प्रमुखता से छापा था। उसके बाद केंद्र की सफाई व रंगाई करा दी गई। भावनपुर सीएचसी प्रभारी एसपी सिंह ने 15 दिनों के भीतर केंद्र फिर से शुरू करने की बात कही थी। लेकिन केंद्र भवन अब भी वीरान पड़ा है। जिस मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र भवन में होना चाहिए था वहां लापरवाही के चलते नहीं हो सका। कार्यक्रम शिवलोक कॉलोनी के एक रास्ते पर टेंट लगाकर किया जिसके शुभारंभ में सांसद व सीएमओ तक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
- सांसद ने किया शुभारंभ, गर्भवती महिलाओं, बच्चों का किया गया टीकाकरण
- 21 जून को पांच गांव में चलेगा मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed