{"_id":"5b26c3014f1c1bf76e8b88e4","slug":"101529266945-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में कसे जाएंगे भाजपाइयों के पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में कसे जाएंगे भाजपाइयों के पेंच
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेताओं के आज कसे जाएंगे पेच
मेरठ। भाजपा पश्चिमी क्षेत्र की बैठक आज गाजियाबाद के आरकेजीटी कॉलेज में होगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच चल रही खींचतान और पार्टी के लगातार गिरते ग्राफ को लेकर बैठक में मंथन होगा। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन और मुख्यमंत्री अपने अपने स्तर से भाजपाइयों के पेच कसेंगे।
भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन में अश्वनी त्यागी को दो माह पहले ही अध्यक्ष बनाया है। अध्यक्ष बनने के साथ ही उनके ऊपर कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव का भार आ गया। हालांकि इस दौरान उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक भी की और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा भी किया। लेकिन संगठन के पेच अभी नहीं कसे जा चुके हैं, वहीं लगातार पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियाें के बीच ही नहीं संगठन पदाधिकारी आपस में और जनप्रतिनिधि आपस में अप्रत्यक्ष रूप से न केवल भिड़ रहे हैं, बल्कि एक दूसरे पर आरोप लगवाकर छवि बिगाड़ने पर तुले हैं। जिससे प्रांतीय ही नहीं केंद्रीय नेतृत्व भी अवगत हो चुका है।
पश्चिमी क्षेत्र भाजपा का राजनीतिक रूप से सबसे मजबूत क्षेत्र रहा है। यहां हमेशा अन्य क्षेत्रों से ज्यादा भाजपा के सांसद और विधायक जीतते आए हैं। लेकिन पिछले एक साल से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं, जबकि केंद्र के साथ अब प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है। ऐसे में इस गिरते ग्राफ और आपस में बिगड़ते सामंजस्य को ठीक करने के लिए इस बैठक में गहनता से मंथन होगा। चर्चा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल पूरे मामले पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों के साथ ही विधायकों व सांसदों से न केवल बात करेंगे, बल्कि उनकी क्रास रिपोर्ट भी तलब करेंगे। करीब तीन घंटे चलने वाली इस बैठक के बाद कुछ परिवर्तन की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं।