फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परीक्षाएं खत्म अब रिजल्ट की बारी

परीक्षाएं खत्म अब रिजल्ट की बारी

Tue, 29 May 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
परीक्षाएं खत्म अब रिजल्ट की बारी

विज्ञापन
परीक्षाएं खत्म अब रिजल्ट की बारी
मेरठ। इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ और सिविल सर्विसेज की तैयारी करके विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं देने वाले छात्रों के लिए जून बहुत खास रहेगा। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम, आंसर-की व रिवाइज्ड मार्क्स सूची जारी हो रही हैं। जेईई-एडवांस, नीट और एम्स ने इस संबंध में सर्कुलर भी जारी कर दिए हैं। इसमें आंसर-की से लेकर ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया तक की सारी जानकारी दी गई है।

क्लैट 31 मई को रैंक घोषित, 07 जून से काउंसिलिंग
देश के प्रमुख लॉ संस्थानों में प्रवेश के लिए हुई क्लैट परीक्षा की रैंक 31 मई को घोषित होगी। यूजी व पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए क्लैट की अलग से मेरिट सूची तैयार होगी। सभी नेशनल लॉ विवि के यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए केंद्रीकृत काउंसिलिंग प्रक्रिया होगी। काउंसिलिंग सात जून से शुरू होगी। ऑनलाइन काउंसिलिंग चार चरणों में होगी।
विज्ञापन


जेईई एडवांस 10 जून को रिजल्ट, आज मिलेगी आंसर-की
जेईई एडवांस की आंसर-की आज जारी होगी। छात्र आंसर-की देखकर अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे कि उनके कितने सवाल सही हैं और वे कितने अंक ला सकेंगे। बेवसाइट पर 29 मई को आंसर-की अपलोड होगी। अपना फीडबैक 30 मई से दे पाएंगे। इसके आधार पर आईआईटी की ओर से कॉमन मेरिट लिस्ट बनेगी। इसी मेरिट लिस्ट के आधार पर आईआईटी में दाखिले होंगे। रिजल्ट 10 जून को आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीट का रिजल्ट 05 जून को, 12 से काउंसिलिंग
नीट का रिजल्ट सीबीएसई की वेबसाइट पर पांच जून को जारी होगा। छात्र वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर परीक्षा परिणाम देखकर कॉपी सुरक्षित कर सकते हैं। रिजल्ट के बाद पहली काउंसिलिंग 12 जून से 24 जून तक होगी। छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में मेरिट सूची के आधार पर भाग लेंगे। मेरिट सूची नीट में मिले अंकों के आधार पर बनेगी। इसमें 15 प्रतिशत ऑल इंडिया सीटों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन मेडिकल काउंसलिंग समिति द्वारा होगी। काउंसलिंग में छात्रों को अपनी रैंक के आधार पर कॉलेजों का विकल्प भरना होगा। सीट आवंटन इन्हीं विकल्पों के अनुसार होगा।


एम्स18 जून को रिजल्ट, तीन जुलाई से काउंसिलिंग
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस का18 जून को एम्स का रिजल्ट जारी होगा। पहली काउंसिलिंग तीन जुलाई से होगी। काउंसिलिंग ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली की ओर से होगी। पहले राउंड की काउंसिलिंग तीन जून से छह जुलाई तक होगी। दो अगस्त से दूसरे राउंड व चार सितंबर से तीसरे राउंड की काउंसिलिंग होगी। ओपन काउंसिलिंग 27 सितंबर 2018 को कंडक्ट होगी। एम्स दिल्ली, पटना, भोपाल, जोधपुर, ऋषिकेश, भुवनेश्वर, रायपुर, गुंटूर व नागपुर की 807 सीटों पर प्रवेश मिलेगा।

ये हैं प्रमुख तारीखें
- 29 मई को आएगी जेईई एडवांस की आंसर-की
- 03 जून को होगा यूपीएससी का पेपर
- 05 जून को आएगा नीट का रिजल्ट
- 10 जून को आएगा एडवांस का रिजल्ट
-18 जून को आएगा एम्स का रिजल्ट


खास बातें:
जून के पहले सप्ताह से शुरू होगा प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम का दौर
पांच जून को नीट, 10 को जेईई एडवांस व 18 जून को आएगा एम्स का रिजल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed