{"_id":"5b09be3d4f1c1bf56e8b4d2f","slug":"101527365181-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों को स्वीकार नहीं पुरानी फमोऌ् को बीओटी ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों को स्वीकार नहीं पुरानी फमोऌ् को बीओटी ठेका
Updated Sun, 27 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षदों को स्वीकार नहीं पुरानी फर्मों को बीओटी ठेका
मेरठ। बीओटी ठेकों को लेकर भाजपा पार्षदों ने विरोध जताया है। पार्षद बोले किसी भी कीमत पर पुरानी फर्मों को ठेका दिया जाना स्वीकार नहीं है। दोनों फर्मों पर पिछले पांच साल में अवैध होर्डिंग के जरिए निगम को चूना लगाया है। पार्षदों ने ठेका निरस्त करने की मांग की है।
नगर निगम प्रशासन ने अनुबंध की शर्तों के मुताबिक शहर के छह मार्ग और 17 चौराहों का बीओटी ठेका नवीनीकरण किया है। जिसके होर्डिंग कारोबारी और भाजपा पार्षद विरोध कर रहे हैं। दो दिन पहले भाजपा के चार-पांच पार्षदों ने अपर नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपकर ठेको को निरस्त करने की मांग उठाई थी। शनिवार को फिर से भाजपा पार्षद राजीव काले, संदीप रेवड़ी आदि ने नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान को ज्ञापन सौंपकर मांग उठाई कि बीओटी का ठेका ई-टेंडरिंग से किया जाए। दोनों ही कंपनियों का कार्य संतोष जनक नहीं है। पांच साल में कोई माह ऐसा नहीं रहा जब विवाद न रहा हो। पार्षदों ने चेतावनी दी कि अगर ठेका निरस्त नहीं किया तो बोर्ड बैठक में दोनों कंपनियों के खिलाफ प्रस्ताव पास किया जाएगा। इतना ही नहीं न्यायालय में भी लड़ाई लड़ी जाएगी। नगरायुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।