फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कांग्रेसियों ने सुबह किया प्रदर्शन, शाम को बांटे लड्डू

कांग्रेसियों ने सुबह किया प्रदर्शन, शाम को बांटे लड्डू

Sun, 20 May 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने सुबह किया प्रदर्शन, शाम को बांटे लड्डू
मेरठ। कांग्रेसियों ने शनिवार सुबह ईवीएम और कर्नाटक मुद्दे पर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। शाम होते-होते कर्नाटक का घटनाक्रम बदलने पर बुढ़ाना गेट पहुंचकर लड्डू बांटे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक पं. जयनारायण शर्मा ने कहा कि ईवीएम से आम जनता का विश्वास टूट चुका है। मांग की गई कि आगामी चुनाव ईवीएम के बजाय मतपत्र से कराए जाएं। वहीं कर्नाटक के राज्यपाल से इस्तीफा देने की मांग की। इस आशय का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस दौरान हरिओम सोनकर, मतीन अंसारी, रोहताश भइया, तेजपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, डॉ. संजीव पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने और भाजपा के बहुमत जुटाने में नाकाम होने पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विनोद मोघा और शहर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी के नेतृत्व में शाम को बुढ़ाना गेट पहुंचे कांग्रेसियों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। प्रदेश सचिव मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा कि कर्नाटक में आखिर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। कर्नाटक की जीत लोकतंत्र और संविधान की जीत है। जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राज्यपाल को दबाव में लेकर कर्नाटक में सरकार बनाना चाहती थी। लेकिन न्यायालय ने भाजपा के अरमानों पर पानी फेर दिया। इस दौरान पूर्व जिपं अध्यक्ष राजबाला गौतम, जिला प्रवक्ता अखिल कौशिक, हरिकिशन आंबेडकर, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष सबी खान, चौ. यशपाल सिंह, अशोक भारती, वसी अहमद रिजवी, सलीम खान, ठा. तेजवीर सिंह, अनिल शर्मा, बबली जाटव, मुगीसुद्दीन, युगांश राणा, नईम राणा, यासिर सैफी, रामसिंह, पिंटू आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव पर पड़ेगा असर
कर्नाटक में शनिवार को बदले घटनाक्रम के बाद पूर्व मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. मेराजुद्दीन ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि कर्नाटक में भाजपा को करारा झटका लगा है। इसका असर यूपी के उप चुनावों पर भी दिखाई देगा। भाजपा की कलई खुलनी शुरू हो गयी है।
हमारा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास
कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बने इसलिए हमने सरकार का दावा किया। गठबंधन की सरकार ने बहुमत सिद्ध कर दिया तो उनकी सरकार बनेगी। लेकिन कांग्रेस को यह भी स्वीकार करना चाहिए कि कर्नाटक में जनमत उनके खिलाफ गया है। जो दो पार्टियां अब तक लड़ती रहीं, हम शुभकामना देते हैं कि वह अच्छी सरकार चलाएं। हम लोेकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं। -राजेंद्र अग्रवाल, सांसद

भविष्य में बनेगी सरकार
कर्नाटक की जनता ने भाजपा को जनादेश दिया। कुछ वोटों के कारण जनादेश से धोखा किया जा रहा है। दूसरे दल लोकतांत्रिक नहीं कोर्ट के माध्यम से लड़ाई लड़ना चाहते हैं। जो दल अलग-अलग चुनाव लड़े वो आज कुर्सी पाने के लिए एक हो रहे हैं। जिस कांग्रेस को ठुकराया, अब वह गठजोड़ की बात कर रहे हैं। भविष्य में हमारी सरकार निश्चित रुप से बनेगी। -अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed