{"_id":"5ae237ce4f1c1b84028b6b45","slug":"101524774862-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 घंटे गुल रही तीस हजार उपभोक्ताओं की बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 घंटे गुल रही तीस हजार उपभोक्ताओं की बती
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9 घंटे गुल रही 30 हजार उपभोक्ताओं की बत्ती
मेरठ। गर्मी बढ़ते ही बिजली भी नखरे दिखाने लगी है। कभी मेंटीनेंस तो कभी फाल्ट के नाम पर उपभोक्ताओं को खूब झटके लग रहे हैं। बृहस्पतिवार को माधवपुरम बिजलीघर की लाइन डैमेज होने से क्षेत्र के करीब तीस हजार उपभोक्ताओं को 9 घंटे तक बिजली नहीं मिल सकी। इसके चलते लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिला। सुबह दस बजे की गई बिजली शाम करीब सात बजे आई।
बृहस्पतिवार को मेवला फाटक के निकट सुबह करीब दस बजे केबल डालने को हो रही खुदाई में माधवपुरम बिजलीघर की अंडर लाइन केबल लाइन डैमेज हो गई। इसके चलते माधवपुरम, दिल्ली रोड, साईंपुरम, देवलोक कालोनी आदि सहित दर्जनों अन्य कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई। एसडीओ दीपक ने बताया कि फाल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
वहीं, शॉप्रिक्स मॉल के निकट हुए फाल्ट को ठीक करने के लिए सुबह 8 बजे से लेकर पूर्वाह्न 11 बजे तक शटडाउन लिया गया था। इसके चलते रामलीला ग्राउंड, शारदा रोड, पीएल शर्मा और टाउन हाल बिजलीघर प्रभावित हुए। तीन घंटे तक इन बिजलीघरों के उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ी।