{"_id":"5abbf2e04f1c1b422a8b4711","slug":"101522266848-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के साथ प्रशासन की फिर हुई वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के साथ प्रशासन की फिर हुई वार्ता विफल
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हरसिया बिजली घर के जा रही विद्युत लाइन का कई गांवों के किसानों ने उचित मुआवजे के लिए कार्य रुकवा रखा है। जिसको लेकर किसान और प्रशासन के बीच में कई बार वार्ता विफल हो गई है। किसानों के मनमाफिक मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। बुधवार को तहसीलदार राजबहादुर सिंह विद्युत निगम के अफसरों के साथ पाबला गांव पहुंचे। किसानों के साथ बिजली लाइन को लेकर वार्ता हुई। किसानों ने अपनी पुरानी मांग रखी, लेकिन प्रशासन से वार्ता विफल हो गई। किसानों ने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे। वार्ता के दौरान सतपाल, सकरू, रामकरण, महपाल, चिंता, राजू, विष्णु, सतवीर, रवि, महेंद्र, योगेंद्र, कालू, पप्पू मौजूद रहे।
विज्ञापन