{"_id":"5a9ef6a44f1c1b013e8b5902","slug":"101520367268-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए ने वसूला 2.04 करोड़ शमन शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए ने वसूला 2.04 करोड़ शमन शुल्क
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीए ने वसूला 2.04 करोड़ शमन शुल्क
मेरठ। मंडलायुक्त के निर्देश पर एमडीए द्वारा चलाए जा रहे शमन शुल्क वसूली अभियान में मंगलवार को चारों जोन प्रभारियों ने मिलकर 2.04 करोड़ शमन शुल्क वसूला। इसमें जोन ए से सबसे ज्यादा 1.02 करोड़ की वसूली की गई। जबकि कम वसूली के लिए जोन डी के प्रभारी को चेतावनी दी गई।
मंडलायुक्त ने एमडीए को मार्च माह में 20 करोड़ रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूली का आदेश दिया है। अब तक कुल आठ करोड़ रुपये की वसूली हुई है। मंगलवार को जोन ए से 1.02 करोड़, जोन बी से 24 लाख, जोन सी से 48 लाख और जोन डी से 30 लाख रुपये की वसूली की गई। इसमें जोन डी जिसे लक्ष्य ज्यादा दिया गया है, वह वसूली में पिछड़ा हुआ है। ऐसे में जोन डी प्रभारी को सुधार लाने की चेतावनी दी गई है। जबकि जोन ए के प्रभारी करनवीर सिंह ने बताया कि वह शीघ्र ही दो करोड़ की वसूली पूरी कर देंगे।
दो बिल्डर ग्रुप को जारी की आरसी
एमडीए द्वारा तलपट मानचित्र शुल्क जमा न करने वाले दो बिल्डर ग्रुप को आरसी जारी की है। इसमें मे. अफजल ने 2013 में मानचित्र स्वीकृत कराया था, लेकिन शुल्क जमा नहीं किया। अफजल ग्रुप को एक करोड़ 39 लाख 69 हजार एक सौ 99 रुपये की आरसी जारी की गई है। जबकि मै. अंसल ग्रुप ने 2014 में नक्शा स्वीकृत कराया था, लेकिन शुल्क जमा नहीं किया। अंसल ग्रुप को भी एक करोड़ 28 लाख 81 हजार 221 रुपये की आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन
खास बातें:
- मंडलायुक्त ने मार्च तक दिए हैं 20 करोड़ वसूली के निर्देश
- अब तक मात्र आठ करोड़ की हुई वसूली