{"_id":"5a7a0f904f1c1ba1268b8e37","slug":"101517948816-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से कुचलकर छात्र की मौत
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलगाम रोडवेज बस ने छात्र को कुचला
मेरठ। रोडवेज की एक बस ने दिल्ली रोड पर मंगलवार सुबह एक बाइक सवार छात्र को कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने बस का पीछा भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस छात्र को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि छात्र ने हेलमेट पहना था।
लिसाड़ी गेट के तारापुरी बांस वाली गली निवासी जुनैद (19) पुत्र मोहम्मद अनीस तारापुरी स्थित कॉलेज में 11 वीं में पढ़ता था। छात्र परिवार में इकलौता था, जिसके एक बड़ी बहन और चार छोटी बहन हैं। मंगलवार सुबह जुनैद की बहन सीबा का जनता इंटर कॉलेज भूड़बराल में 12वीं का पेपर था। छात्र अपनी बहन को बाइक से छोड़कर भूड़ बराल से घर आ रहा था।
दिल्ली रोड पर रिठानी के पास पहुंचा पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने छात्र की बाइक में टक्कर मार दी। छात्र पहले डिवाइडर में टकराया और इसके बाद बस के पहिए के नीचे आ गया। सूचना पर इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली पहुंचे और घटना की जानकारी ली। छात्र की मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि छात्र के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है बस ट्रेस कर ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
चालक ने दौड़ाई बस
हादसे के लोगों ने पीछा किया तो आरोपी चालक ने भैसाली बस अड्डे की तरफ बस दौड़ा दी। ऐसे में कोई अन्य हादसा भी हो सकता था। अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती तो बस पकड़ी जा सकती थी। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने कहा कि जुनैद इकलौता था, उसकी मौत के बाद मानों सब कुछ ही चला गया। वह कहता था कि 12वीं पास करने के बाद पुलिस की नौकरी करनी है।
दोस्त से कहा था, मैं आ जाऊंगा
पड़ोस में रहने वाले शहजाद ने बताया कि उसकी भी बहन की परीक्षा थी। हम साथ ही बाइक से गये थे। मैं कॉलेज के बाहर ही रह गया। जुनैद घर जाने की बात कहकर चला गया। उसने कहा था कि पेपर छूटने से पहले ही आ जाऊंगा।