{"_id":"5a527dec4f1c1b0d788b7687","slug":"101515355628-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचय के साथ विकास के मुददों पर गूंजेगा सदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचय के साथ विकास के मुददों पर गूंजेगा सदन
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिचय के साथ सदन में उठेंगे विकास के मुद्दे
मेरठ। नगर निगम की परिचय बोर्ड बैठक सोमवार को टाउन हॉल के तिलक हॉल में होगी। बोर्ड बैठक में परिचय के साथ साथ विकास के मुद्दे भी उठेंगे। भाजपा पार्षदों ने परिचय बैठक के नाम पर बोर्ड बैठक बुलाए जाने पर घेरने की तैयारी कर ली है वहीं अपने प्रस्तावों को भी मनवाने की रणनीति बनाई है।
उधर महापौर सुनीता वर्मा ने भी रविवार को सूरजकुंड स्थित कैंप कार्यालय पर बसपा पार्षदों के साथ बैठक की। सभी पार्षदों को बोर्ड बैठक में रखे जाने वाले प्रस्ताव के संबंध में बताया गया। साथ ही कुछ पार्षदों से लिखित में प्रस्ताव भी लिए। महापौर खेमे से जानकारी के मुताबिक बोर्ड बैठक में महापौर वंदेमातरम का विरोध नहीं करेंगी। यानी वंदेमातरम के मुद्दे पर केवल मुस्लिम पार्षद ही अकेले रह जाएंगे। हालांकि यह तो बोर्ड बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा कि मुस्लिम पार्षद सदन में वंदेमातरम गाएंगे या नहीं।
महापौर कैंप कार्यालय पर बनाई गई रणनीति
महापौर सुनीता वर्मा और उनके पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर बसपा पार्षदों के साथ बैठक करके बोर्ड बैठक की रणनीति बनाई। इसमें महापौर ने बसपा और अपने समर्थक पार्षदों से बोर्ड बैठक में समय से पहुंचने और शालीनता का परिचय देने की बात कही। साथ ही कहा कि परिचय बोर्ड बैठक में महापौर की अनुमति से पार्षदों को अपने प्रस्ताव रखने का मौका दिया जाएगा। सभी को साथ लेकर शहर के विकास पर कार्य करना होगा।
विज्ञापन
ये हो सकते हैं मुद्दे
हाउस टैक्स में अवैध वसूली और छूटे भवनों पर पहले टैक्स लगाने की मांग।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर की सफाई की स्थिति।
एलईडी लाइटों के रखरखाव।
कूड़ा निस्तारण प्लांट की प्रगति रिपोर्ट।
गंगाजल परियोजना का हाल।
सीवर योजना की स्थिति।
सोमवार को सुबह 11 बजे बोर्ड बैठक शुरू होगी। महापौर द्वारा बोर्ड बैठक में परिचय ही मुख्य एजेंडा रखा है। बैठक की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त
खास बात
महापौर ने निगम बोर्ड बैठक को परिचय बैठक का दिया नाम
भाजपा पार्षदों ने बनाई अपने प्रस्तावों को भी मनवाने की रणनीति