{"_id":"5a4952754f1c1b6a118bb156","slug":"101514754677-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द मौसम और घने कोहरे से हुआ नए साल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द मौसम और घने कोहरे से हुआ नए साल का स्वागत
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
सर्द मौसम और घने कोहरे से हुआ नए साल का स्वागत
मोदीपुरम/मेरठ। साल के अंतिम दिन जहां घने कोहरे ने असर दिखाया, वहीं नए साल का स्वागत भी शीतलहर और घने कोहरे से हुआ। रविवार दिन भर मौसम सर्द रहा। अधिकतम तापमान भी 3.2 डिग्री गिर गया। रात के पारे में भी कोई खास बदलाव नहीं हुआ। पिछले साल की अपेक्षा साल की अंतिम रात ज्यादा सर्द नहीं रही।
शनिवार की देर रात से पड़ना शुरू हुए कोहरे का असर रविवार सुबह 10:30 बजे तक भी रहा। जिसके चलते हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलानी पड़ी। वहीं, सुबह करीब 11 बजे धूप खिलनी शुरू हुई। लेकिन शीतलहर चलने से ज्यादा राहत नहीं मिली। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में बदलाव से रात में भी ठंड के तेवर और तीखे हो गए। ठंड के असर से अभी राहत के आसार नहीं है।
पिछले साल जैसा मौसम
पिछले और इस साल के अंतिम छह दिन मौसम लगभग एक जैसा ही रहा। फर्क इतना है कि 31 दिसंबर 2016 को दिन का तापमान 20.4 डिग्री और रात का तापमान 5.8 डिग्री रहा था जबकि इस 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
मोटी होगी कोहरे की चादर
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि नए साल पर कोहरा रहेगा और हवा भी चलेगी। कोहरे की चादर और भी मोटी होगी और सर्दी का दौर बना रहेगा। आगामी तीन-चार दिन मौसम ऐसे ही बना रहेगा।