{"_id":"59b9659c4f1c1b1c688b45d1","slug":"101505322396-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडढ़ों से अछूती नहीं हैं छावनी की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडढ़ों से अछूती नहीं हैं छावनी की सड़कें
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शहर में नगर निगम, पीडब्लूडी, आवास एवं विकास परिषद् और एमडीए की सड़कों में ही गड्ढ़े नहीं हैं बल्कि छावनी क्षेत्र की सड़कें भी गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। सुंदर और टिकाऊ रूप में देखी जाने वाली सड़कों का बुरा हाल है। छावनी परिषद् ने भी गड्ढे भरने शुरू नहीं किए हैं।
छावनी क्षेत्र स्थित महताब सिनेमा से भैसाली मैदान मार्ग, शहीद स्मारक मार्ग, सेंट जोंस स्कूल मार्ग समेत काफी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। गहरे गड्ढों के चलते दोपहिया वाहनों का चलाना मुश्किल हो गया है। अमर उजाला टूटी सड़कों को लेकर छावनी परिषद् के अधिकारियों को जगाने का काम कर रहा है। हालांकि अभी तक उनकी कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी है। उधर, शहर में एमडीए की सड़कों का बुरा हाल है। सरस्वती लोक मार्ग इसे बताने के लिए पर्याप्त है। अभी तक भी सड़क को गड्ढा मुक्त करने की पहल नहीं की गई है।