{"_id":"599745e94f1c1bab778b4a6b","slug":"101503086057-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन छात्र घायल
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ेस्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन छात्र घायल
पाइप लाइन रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में शुक्रवार दोपहर छत का प्लास्टर गिरने से उसकी चपेट में आकर तीन छात्र घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्रों की छुट्टी कर दी गई।
रावली रोड निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा शिवांश पाइप लाइन रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में केजी में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे बच्चे क्लास में पढ़ रहे थे। इसी बीच बच्चों के ऊपर छत का प्लास्टर आकर गिर गया।
जिसमें चपेट में आकर तीन छात्र घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर अन्य शिक्षक भी मौके पर पहुंचे। घायल छात्रों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रों की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
अभिभावकों ने बताया कि दो दिन पूर्व भी छत का प्लास्टर गिरा था। इस बारे में जानकारी के लिए प्रधानाचार्या से संपर्क की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।